{"_id":"652aee3b5ab713a49d04a1f9","slug":"ssp-formed-special-team-for-siraulikalan-terrorist-issue-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-4792-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आतंकियों के पनाह मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आतंकियों के पनाह मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित
Sun, 15 Oct 2023 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी की अगुवाई में हर पहलु पर बारीकी से जांच करेगी टीम
पुलिस ने बम परीक्षण और क्राइम सीन क्रिएट करने को सिरे से खारिज किया है।
रुद्रपुर। पुलभट्टा के सिरौलीकला में दो साल पहले किराये के कमरे में पनाह लेने वाले आतंकियों का लोकल कनेक्शन पुलिस की प्राथमिक जांच में नहीं मिल सका है। एसएसपी ने मामले को गंभीर मानते हुए हर पहलु की गहराई से जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है। टीम को एसपी सिटी लीड करेंगे। पुलिस ने बम परीक्षण और क्राइम सीन क्रिएट करने को सिरे से खारिज किया है।
दिल्ली की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए आतंकी मो. शाहनवाज आलम और रिजवान ने किच्छा के सिरौलीकला में किराये के कमरे में तीन दिन रुकने की बात स्वीकारी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस की जांच में नवंबर 2021 में दोनों के सिरौलीकला में किराये पर रहने की पुष्टि हुई थी और थाना पुलिस, एलआईयू व एसओजी ने आठ से नौ बार मकान मालिक से पूछताछ की थी।
मकान मालिक ने दोनों आतंकियों को पहले से पहचानने से इनकार किया था। उसने कमरा के लिए एडवांस में 1100 रुपये, आईडी का दबाव बनाने पर चौथे दिन दोनों लोगों के कमरा छोड़कर चले जाने और गतिविधियाें के बारे में किसी तरह की जानकारी होने से इनकार किया था। पुलिस ने मकान मालिक और उसके परिजनों के बैंक खातों और कॉल डिटेल भी नवंबर 2021 के बाद की खंगाली थी, लेकिन कोई संदिग्ध कॉल और लेनदेन नहीं मिला था। शुक्रवार को दिल्ली स्पेशल सेल की टीम शाहनवाज को लेकर पुलभट्टा आई थी और उसे किराए वाले मकान भी ले जाया गया था। सेल की टीम जरूरी जांच करने के बाद लौट गई थी। इधर, पुलिस की प्राथमिक जांच में आतंकियों का कोई संदिग्ध लिंक नहीं पाया गया।
विज्ञापन
कोट
मामला बेहद संवेदनशील है लिहाजा इस मामले के हर पहलू, गतिविधि और अन्य बिंदुओं पर गहराई से जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। एसपी सिटी की अगुवाई में टीम में एसओ पुलभट्टा, एसओजी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी रहेंगे। बताया कि आतंकी पाइप बम परीक्षण की तैयारी में जरूर थे, मगर परीक्षण नहीं कर पाए थे। पुणे में जहां उन्होंने परीक्षण किया, उसका वीडियो भी बनाकर पाकिस्तान हैंडलर को भेजा था। -मंजूनाथ टीसी, एसएसपी यूएस नगर
जिले की सीमा से लगे संवेदनशील जगहों का होगा सघन सत्यापन
रुद्रपुर। दो आतंकियों के तीन दिन सिरौलीकला में पनाह लेने की पुष्टि के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने बार्डर से लगे संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया है ताकि क्षेत्र में अनजान लोगों के बारे में पता चल सके। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है लेकिन बार्डर से लगे क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अपने घर को किराए पर देने वाले लोगों का सत्यापन नहीं कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद