फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sportsman of Sitarganj

ऊधम सिंह नगर: कर्लिंग इवेंट में राज्य की टीम को कांस्य और रजत पदक

Mon, 20 Feb 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 20 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sportsman of Sitarganj
सितारगंज। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के कर्लिंग इवेंट में उत्तराखंड की सीनियर टीम को कांस्य पदक और जूनियर मिक्स डबल्स में टीम को रजत पदक हासिल हुए।
विज्ञापन

सोमवार को लौटी टीम का नानकमत्ता में स्वागत हुआ। उत्तराखंड टीम के मैनेजर (कर्लिंग खेल) मुकेश यादव ने बताया कि सीनियर टीम में कैप्टन (स्किप) सतविंदर सिंह की अगुवाई में टीम सदस्य राज सिंह रफ्तार, लवप्रीत सिंह व अजायब सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। मिक्स डबल्स में प्रदीप सिंह व नवप्रीत कौर ने रजत पदक जीता। कप्तान सतविंदर सिंह ने कहा कि अगले वर्ष अच्छा प्रदर्शन कर स्वर्ण पदकर हासिल करना उनका लक्ष्य है। वहीं जूनियर महिला टीम को इस बार हार का सामना करना पड़ा। टीम में जसप्रीत कौर, प्रियंका शर्मा, आकांक्षा गौतम, दीपांशी रानी आदि रहे। उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. आशु सिंघल, बीडीसी सदस्य महेश राणा, पूर्व प्रधान कृपाल सिंह, जरनैल सिंह, अमरीक सिंह, जसपाल सिंह आदि ने खिलाड़ियों का माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed