फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sports news in district.

राष्ट्रीय खेल : फाइव स्टार होटल में ठहरेंगे ओलंपिक पदक विजेता (संशोधित)

Mon, 06 Jan 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 06 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sports news in district.
रुद्रपुर। 38वें राष्ट्रीय खेलों में देश के होनहार खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। राष्ट्रीय खेलों में देश के विभिन्न प्रदेशों से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने के लिए बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। ओलंपिक पदक विजेताओं को फाइव स्टार होटलों में ठहरने की सुविधा मिलेगी। एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता को चार सितारा होटल उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की कैटेगरी के अनुसार उनके ठहरने के इंतजाम किए जाएंगे। इसमें ओलंपिक खेल में पदक विजेता खिलाड़ी को फाइव स्टार होटल में ठहरने की सुविधा मिलेगी। ऐसे प्रत्येक खिलाड़ी को सिंगल-सिंगल रूम दिए जाएंगे। एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को चार सितारा होटल में कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें दो खिलाड़ी एक कमरा साझा करेंगे। अन्य खिलाड़ियों के लिए थ्री स्टार होटल उपलब्ध होंगे। इसमें एक कमरे में तीन खिलाड़ी रहेंगे। इसके साथ ही टीम के साथ आने वाले ऑफिशियल स्टॉफ को ठहरने के लिए भी होटल की सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

टीम के मुखिया को मिलेगी फाइव स्टार होटल की सुविधा
रुद्रपुर। राष्ट्रीय खेलों में प्रत्येक प्रदेश के खिलाड़ियों के दल के साथ मुखिया और उप मुखिया आएंगे। इन्हें भी होटल की सुविधाएं मिलेंगी। इसमें मुखिया को फाइव स्टार तो उप मुखिया को फोर स्टार होटल उपलब्ध कराए जाएंगे। मुखिया को फाइव स्टार होटल में व्यक्तिगत कमरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- 100 खिलाड़ियों के साथ एक मुखिया।
- 150 खिलाड़ियों की संख्या पर एक उप मुखिया।
- 250 खिलाड़ियों की संख्या पर दो उप मुखिया।
- 350 से ज्यादा खिलाड़ियों की संख्या पर तीन उप मुखिया होंगे।
--

13 तक सभी स्टेट एसोसिएशन करेंगे खिलाड़ियों की एंट्री
रुद्रपुर। राष्ट्रीय खेलों की व्यवस्थाओं को जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस खेल में कितने खिलाड़ी और कहां-कहां से आएंगे इसकी एंट्री भी शुरू हो गई है। सभी स्टेट एसोसिएशन को आठ जनवरी तक अपने-अपने प्रदेश के सभी खेलों के खिलाड़ियों, मैनेजर सहित सपोर्ट स्टॉफ की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। इसमें प्रत्येक खिलाड़ी का उनके खेल और नाम सहित एंट्री की जीएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed