फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sports Minister Rekha Arya reached Rudrapur

रुद्रपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची खेल मंत्री: वेलोड्रम सहित अन्य निर्माण कार्यों को देखा; दिए निर्देश

Fri, 25 Oct 2024 12:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 25 Oct 2024 12:41 PM IST
सार

रुद्रपुर में शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल मंत्री रेखा आर्या पहुंची। खेल मंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार किए जा रहे वेलोड्रम सहित अन्य निर्माण कार्य देखा।

विज्ञापन
Sports Minister Rekha Arya reached Rudrapur
रुद्रपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची खेल मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

28 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को परखने के लिए खेलमंत्री रेखा आर्य मनोज सरकार स्टेडियम पहुंचीं। यहां उन्होंने 23 करोड़ की लागत से बने वेलोड्रम का निरीक्षण किया। साइकिलिंग ट्रैक पर पेंटिंग करने के बाद भी दिख रही दरारों पर उन्हाेंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। मंत्री ने दो टूक चेतावनी दी कि अंतरराष्ट्रीय मानकों पर यदि वेलोड्रम में कमी रह गई तो कोई नहीं बचेगा।

खेलमंत्री ने करीब 15 मिनट तक 330 मीटर की परिधि में बने वेलोड्रम का घूम-घूमकर निरीक्षण किया। जगह-जगह पेंटिंग करने के बाद भी दिख रही दरारों को लेकर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से पूछा कि इसमें दरार क्यों आ गई? इस पर कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता एसएस भंडारी ने बताया कि पूरे साइकिलिंग ट्रैक में कुल आठ ज्वाइंट हैं। ज्वाइंट में दरारें हैं इससे कोई दिक्कत नहीं होगी, इसे पूरा भर दिया जाएगा।

विज्ञापन

इस पर खेलमंत्री ने पूछा कि इतनी पास-पास दरारें हैं तो क्या ज्वाइंट पास-पास ही है। इस पर कार्यदायी संस्था के लोग बगले झांकने लगे। कहा कि एक-एक की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई होगी। देश के गिने-चुने वेलोड्रम में यह शामिल है। यहां पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, ओलंपिक संघ महासचिव डीके सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन और डीपीओ मुकुल चौधरी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकदीर्घा के ऊपर लगेंगे शेड
दर्शकदीर्घा खुले में होने पर उन्होंने सवाल किया। पूछा कि सर्दियों में प्रतियोगिता होगी, ऐसे में दर्शकों को दिक्कत होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि दर्शकदीर्घा के ऊपर शेड लगाएं। खेल मंत्री ने स्टेडियम में 40 करोड़ की लागत से निर्मित बहुउद्देश्यीय हॉल का भी निरीक्षण किया। वहां सहायक अभियंता ने बताया कि बहुउद्देश्यीय हॉल निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। हॉल में 1200 लोगों के बैठने के लिए पवेलियन बनाया गया है। 

प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेल आयोजित होने हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश को राष्ट्रीय खेल के आयोजन का अवसर मिला है। यह सौभाग्य की बात है कि हम राष्ट्रीय मानकों के अनुसार सभी 34 खेल राज्य में ही करा रहे हैं। इसमें से 4 से 5 खेलों का आयोजन रुद्रपुर में होगा।
-रेखा आर्या, खेलमंत्री।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed