फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sports Minister Addressed Sportspersons

Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय खेलों में शामिल हो सकता है पेंचक सिलाट खेल

Sat, 15 Apr 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 15 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sports Minister Addressed Sportspersons
- आंबेडकर पार्क में खिलाड़ियों ने खेल मंत्री रेखा आर्या को दिखाया पेंचक सिलाट खेल का डेमो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। गोवा में होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेल में पेंचक सिलाट खेल को शामिल किया जा सकता है। राष्ट्रीय खेल में शामिल होने के लिए पेंचक सिलाट खेल का डेमो इवेंट भी गोवा में हो चुका है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की ओर से जल्द ही खेलों की सूची घोषित होने वाली है।
शुक्रवार को आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पेंचक सिलाट एसोसिएशन की ओर से खेल मंत्री रेखा आर्या को खिलाड़ियों ने पेंचक सिलाट खेल का डेमो दिखाया। एसोसिएशन के सचिव बबलू दिवाकर ने बताया कि पेंचक सिलाट इंडोनेशिया का मार्शल आर्ट खेल है। इसे एशियन गेम्स में भी शामिल किया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने खेल मंत्री रेखा आर्या से अपील की है कि अगर किसी कारणवश इसे गोवा राष्ट्रीय खेलों में शामिल नहीं किया जाता तो तो उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में इसे शामिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि गोवा राष्ट्रीय खेल में शामिल होने के लिए पेंचक सिलाट, स्के मार्शल आर्ट, रोल बॉल आदि खेलों के डेमो इवेंट हो चुके हैं। इनमें से किसी एक खेल को गोवा नेशनल के लिए चुना जाएगा। वहां राष्ट्रीय खिलाड़ी निखिल भारती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

राष्ट्रीय जु-जित्सू में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
रुद्रपुर। राष्ट्रीय जु-जित्सू स्पर्धा में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को खेल मंत्री रेखा आर्या ने सम्मानित किया। सिंह काॅलोनी में आयेाजित समारोह में रेखा आर्या ने कहा कि राज्य में खेल नीति बनने से खिलाड़ियों का मनोबल व उत्साह कई गुना बढ़ गया है। इसके चलते ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड के लिए 37 स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह, जिला जु-जित्सू संघ के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, अनिल चौहान, सुशील चौहान, हिराम तिग्गा, उत्तम दत्ता, ऋषि पाल भारती, राजेश ग्रोवर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed