{"_id":"6685e430810c5b5de20c3cd4","slug":"sports-is-the-mantra-of-good-health-and-concentration-dr-chauhan-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-112377-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे स्वास्थ्य और एकाग्रता का मंत्र है खेलकूद : डाॅ. चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे स्वास्थ्य और एकाग्रता का मंत्र है खेलकूद : डाॅ. चौहान
Thu, 04 Jul 2024 05:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में पंतनगर स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कुलपति सभागार में आयोजित किया गया। यहां कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि खेलकूद अच्छे स्वास्थ्य और एकाग्रता का मंत्र है।
कुलपति डाॅ. चौहान ने कहा कि प्रत्येक कार्मिक को उसके जीवन में खेल को महत्व देना जरूरी है। इससे उसका स्वास्थ्य तो ठीक रहता ही है, कार्य करने में उसकी एकाग्रता में भी बढ़ोत्तरी होती है। इससे पूर्व एक्टिंग डीएसडब्ल्यू व प्रभारी शारीरिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. ओमप्रकाश ने सभी का स्वागत किया। मुख्य चुनाव अधिकारी डाॅ. एनके सिंह ने कुलपति से स्टीवेंसन स्टेडियम में एक सिंथेटिक ट्रैक बनवाने का अनुरोध किया। शपथ लेने वाली कार्यकारिणी में सचिव योगेश पंत, संयुक्त सचिव ज्योति व अजीत सिंह यादव, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, मुख्य संयोजक प्रभाकर जोशी व मंजु जोशी, संयोजक शशांक शर्मा, वजीर अहमद, मोहित कुमार व अनिल कुमार जोशी रहे। डीन टेक्नोलाॅजी डाॅ. अलकनंदा अशोक ने पदाधिकारियों को बधाई दी। कुलसचिव डाॅ. दीपा विनय ने योग और खेल को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यहां डीन पीजीएस डाॅ. केपी रावरेकर, डीन वेटरिनरी डाॅ. एसपी सिंह, डीन सीएबीएम डाॅ. आरएस जादौन, निदेशक संचार डाॅ. जेपी जायसवाल, डीन फिशरीज डाॅ. अवधेश कुमार, डाॅ. अदिति वत्स, डाॅ. एके शर्मा, सुरक्षाधिकारी डाॅ. जीएस बोहरा, डाॅ. भाष्कर तिवारी व जेडी श्रम कल्याण डाॅ. जीसी जोशी सहित क्लब के सुदीश राय व विजय कुंवर मौजूद रहे।