फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sports Event In Kashipur Stadium

युवाओं में बढ़ रहा खेल के प्रति रुझान : भट्ट

Mon, 24 Apr 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sports Event In Kashipur Stadium
काशीपुर स्टेडियम में हुई खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने रविवार को स्टेडियम में ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, तैराकी, वॉलीबाल और बैडमिंटन समेत कई अन्य खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। कहा कि युवाओं में खेल के प्रति रुझान बढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने वॉलीबाल में भी हाथ आजमाया।

भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में विभिन्न स्थानों पर सांसद खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र का दायित्व उन्हें सौंपा गया है। दो खेलों को काशीपुर साई से हटाकर दूसरे साई में शिफ्ट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी नहीं थी। अब संज्ञान में आया है। इस संबंध में अधिकारियों से बात की जाएगी और खेलों को नहीं हटने दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये रहे अव्वल
-क्रॉस कंट्री में राम सिंह और शिवानी विजेता रहे जबकि कपिल कुमार, प्रशांत कुमार ने दूसरा और मोनिका व नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
-बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रुद्राक्ष प्रथम, प्रियांशु रावत द्वितीय और अंश राना तृतीय स्थान
- बालिका वर्ग में अक्षरा यादव अव्वल, सुहानी और वर्षिता दूसरे-तीसरे स्थान पर रहे
-बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में गुरमुख सिंह प्रथम जबकि अनेश और आयुष नेगी क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे
- अंडर-14 कबड्डी में सुभाष चंद्र बोस विद्यालय की टीम विजेता रही। बांसखेड़ा ने दूसरा और स्कालर्स एकेडमी कचनालगाजी ने तीसरा स्थान हासिल किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed