फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sports activity in usnagar

खेल छात्रवृत्ति: स्टेडियम में 13 से 16 सितंबर तक चलेंगे जिला स्तरीय ट्रायल

Sat, 09 Sep 2023 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 09 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sports activity in usnagar
रुद्रपुर स्टेडियम में वर्टिकल जंप लगाता खिलाड़ी। संवाद
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना के तहत मनोज सरकार स्टेडियम में 13 से 16 सितंबर तक जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को 17 से 19 आयु वर्ग के 14 खिलाड़ी नगर निगम स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करने पहुंचे।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि 13 सितंबर को स्टेडियम में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो के जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। वहीं 14 सितंबर को कराटे, बैडमिंटन, हॉकी के ट्रायल होंगे। 15 को वॉलीबाल, फुटबाल, ताइक्वांडो व 16 सितंबर को बास्केटबाल, टीटी, कबड्डी के ट्रायल होंगे। इधर, ब्लॉक खेल समन्वयक कमल सक्सेना ने बताया कि नगर निगम स्तरीय ट्रायल में पांच बालिका व नौ बालक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की शटल रन, 800 मीटर, वर्टिकल जंप, मेडिसन बॉल थ्रो आदि इवेंट में खेल कराए गए। वहां राजेंद्र भाकुनी, हेमा टाकुली, सुधा राठी, अखिलेश मंडल, राकेश कुमार, उमाशंकर, दीपा जोशी आदि थे।
विज्ञापन


नौ खिलाड़ियों का जिला स्तर के लिए चयन

जसपुर। सीएम खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया। 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग में एथलेटिक्स में मो. रिहान, शारिक हुसैन, कबड्डी में चंदन सिंह, लखविंदर सिंह, वॉलीबाल में शरद बाठला, कराटे में वंश कुमार, 17 से 19 वर्ष एथलेटिक्स में अविनाश, 19 से 21 वर्ष एथलेटिक्स में हर्ष कुमार, कबड्डी में कपिल कुमार का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। विद्या मंदिर महुआडाबरा में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य नरेश चौहान और संचालन इब्ने हसन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed