फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Spice Jet will provide facility by 8 april.

दिल्ली-पंतनगर के बीच स्पाइस जेट की हवाई सेवा आठ अप्रैल से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Spice Jet will provide facility by 8 april.
राजीव पुनेठा। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। एयर इंडिया और इंडिगो के बाद दिल्ली-पंतनगर के बीच अब स्पाइस जेट की हवाई सेवा आठ अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इसके लिए हवाई सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइस जेट ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को फाइनल शेड्यूल सौंपकर ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। प्रचार-प्रसार के लिए एयरपोर्ट सहित शहर में कई होर्डिंग लगाए गए हैं।
विज्ञापन

करीब डेढ़ महीने पहले स्पाइस जेट ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को दिल्ली-पंतनगर-कानपुर के बीच हवाई सेवा संचालित करने का प्रस्ताव दिया था। स्पाइस जेट की प्राधिकरण के साथ फिलहाल पंतनगर-दिल्ली के बीच विमान संचालन के नियम और शर्तों पर सहमति बन गई है। स्पाइस जेट की सीईओ शिल्पा भाटिया की ओर से अधिकृत ऑफलाइन सेल्स पैन इंडिया के मैनेजर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि यह सेवा आठ अप्रैल से शुरू होने जा रही है। कंपनी ने इसका फाइनल शेड्यूल प्राधिकरण को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शेड्यूल के तहत दिल्ली से यह फ्लाइट 12:15 बजे उड़ान भरकर 13:15 बजे पंतनगर पहुंचेगी। वापसी में पंतनगर से 13:45 बजे उड़ान भरकर 14:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। कंपनी इस मार्ग पर एटीआर-78 (78 सीटर) विमान का संचालन करेगी। मंगलवार को स्पाइस जेट प्रबंधन ने पंतनगर एयरपोर्ट परिसर में कर्मचारियों की नियुक्ति कर कंपनी का साइट आफिस भी खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा यात्री किराया
पंतनगर। इस हवाई सेवा का प्रति यात्री किराया तीन हजार रुपये के करीब होगा। यह विशेष दिनों में घट या बढ़ भी सकता है। मंगलवार को इसकी ऑनलाइन टिकट बुकिंग में आठ अप्रैल को किराया 3016 रुपये प्रदर्शित हो रहा है। साथ ही नौ और दस अप्रैल को 3015 और 11 व 12 अप्रैल को 2795 रुपये प्रदर्शित है। वहीं वापसी में पंतनगर से दिल्ली के लिए आठ, नौ और दस अप्रैल को 2957 रुपये, 11 व 12 अप्रैल को 2684 रुपये प्रति यात्री किराया दिखाया गया है। संवाद
कानपुर के लिए भी स्पाइस जेट की हवाई सेवा जल्द
पंतनगर। स्पाइस जेट के सेल्स एंड डिस्ट्रीब्यूशन हेड (उत्तराखंड) जितेंद्र नाथ यादव ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से पंतनगर-कानपुर के बीच हवाई सेवा संचालित करने के लिए बातचीत अंतिम चरण में है। जल्द ही नियम और शर्तों पर सहमति बनने के बाद इस मार्ग पर भी हवाई सेवा शुरू करने का शेड्यूल प्राधिकरण को सौंपकर ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विमानन कंपनियों की प्रतिस्पर्धा का यात्रियों को मिलेगा लाभ
पंतनगर। एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस के बाद स्पाइस जेट की इस हवाई सेवा शुरू होने से जहां विमानन कंपनियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, वहीं यात्रियों को किराए व सफर में राहत मिलेगी। इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से पिछड़ते जा रहे कुमाऊं में पर्यटन को पंख लगेंगे। संवाद

- स्पाइस जेट का दिल्ली-पंतनगर के बीच हवाई सेवा संचालित करने का फाइनल शेड्यूल अभी मुझे नहीं मिला है। हां, यह हवाई सेवा आने वाली आठ अप्रैल से शुरू करने की कवायद चल रही है। इसके लिए एयरपोर्ट परिसर में स्पाइस जेट का साइट आफिस भी खोल दिया गया है। -राजीव पुनेठा, निदेशक- पंतनगर एयरपोर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed