फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Special cell at Kichha with Terrorist

Udham Singh Nagar News: आतंकी शाहनवाज को लेकर सिरौलीकला आई थी दिल्ली की स्पेशल सेल

Sat, 14 Oct 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 14 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Special cell at Kichha with Terrorist
किराये के मकान सहित अन्य जगहों पर ले जाकर वापस लौटी
विज्ञापन

रुद्रपुर। पुलभट्टा के सिरौलीकला में दो साल पहले किराये का कमरा लेने वाले आतंकी शाहनवाज को लेकर दिल्ली स्पेशल सेल की टीम सिरौलीकला पहुंची। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार टीम शाहनवाज को किराये पर लिए गए कमरे और अन्य स्थानों पर ले जाने के बाद लौट गई। इधर पुलिस को आतंकियों को किराये पर कमरा देने वाले मकान मालिक और उनके परिजनों की सीडीआर और बैंक खातों में कोई संदिग्ध लेनदेन नहीं मिला है।



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो अक्तूबर को दिल्ली की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए आतंकी मो. शाहनवाज आलम को लेकर दिल्ली स्पेशल सेल की टीम शुक्रवार को सिरौलीकला आई थी। सेल की पूछताछ में शाहनवाज ने जिन जगहों की जानकारी दी थी, टीम उनको वहां ले गई। टीम सिरौलीकला में किराये के कमरे वाली जगह पर भी शाहनवाज को लेकर गई थी। इसके साथ ही शाहनवाज की ओर से बताए गए कुछ सुनसान जगहों पर भी टीम उसे ले गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल ने पूरी कार्यवाही की भनक स्थानीय पुलिस को भी नहीं लगने दी। कुछ घंटे रहने के बाद सेल की टीम शाहनवाज को लेकर लौट गई। इधर, जिला पुलिस की ओर से चौथे दिन भी मकान मालिक से पूछताछ की गई। उसकी मां, पिता व भाई के बैंक खातों में कोई संदिग्ध लेनदेन पुलिस को नहीं मिल सका है। इसके अलावा काल डिटेल में भी संदिग्ध लोगों से बातचीत सामने नहीं आई है। इसके बाद अब मामले में क्लोजर रिपोर्ट बनाने की कार्यवाही की जा रही है। हालांकि एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी पूरे प्रकरण की जांच के लिए स्पेशल जांच टीम का गठन कराने की बात कह चुके हैं। किच्छा लाने से पहले दिल्ली स्पेशल सेल की टीम शाहनवाज को बहेड़ी भी ले गई थी। उनके वहां भी रुकने की बात सामने आई थी।सेल तीनों आतंकियों से पूछताछ के बाद उनकी बताई जगहों पर आतंकियों को लेकर जांच कर रही है। हालांकि एसएसपी बम परीक्षण की बात को सिरे से नकार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----





स्पेशल सेल शाहनवाज को पीसीआर लेकर आई थी। एसओजी, एसटीएफ और थाने की पुलिस ने पूछताछ की। मौका दिखाने के लिए टीम उसे लाई थी और आधा घंटा रुकने के बाद जांच कर वापस लौट गई। - मंजूनाथ टीसी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed