फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SP inspected the border areas

कोरोना : राज्य सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP inspected the border areas
सितारगंज में बैगुल जलाशय का निरीक्षण करते एसपी सिटी देवेंद्र पींचा। - फोटो : SITARGANJ
उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ अब प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिले के काशीपुर क्षेत्र में लॉकडाउन लगने के साथ ही अब राज्य की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। वहीं यूपी के अपराधियों व बदमाशों पर नकेल कसने के लिए उत्तराखंड में उनकी एंट्री पर भी पूरी तरह रोक लगाने को पुलिस सीमाओं पर कड़ी निगरानी में लगी है।
विज्ञापन

रविवार को एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस अफसरों की बैठक ली। इसके बाद सीओ सुरजीत कुमार व कोतवाल सलाहउद्दीन के साथ बैगुल जलाशय का निरीक्षण कर जलाशय की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही एसपी ने डूब क्षेत्र के लौका व गोठा गांव का भी मुआयना किया। यहां ग्रामीणों से संभावित बाढ़ के दौरान पुलिस के संपर्क में रहने की अपील की। कहा कि प्रशासन के साथ ही पुलिस महकमा भी पूरी तरह अलर्ट है।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी पिंचा यूपी सीमा पर लगे बिज्टी बैरियर और पीलीभीत मुख्य मार्ग पर सरकड़ा बैरियर पहुंचे। उन्होंने पुलिस व एसपीओ से यूपी से आने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यूपी के बदमाशों व अपराधियों को राज्य में न घुसने दें। इसके लिए पुलिस बैरियरों पर पूरी तरह निगरानी बरतें। कोरोना महामारी के बढ़ते ग्राफ की वजह से बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को भी बिना स्वास्थ्य परीक्षण के न आने दिया जाए। कहा कि हर वाहन की सख्ती से चेकिंग करें। बिना अनुमति के कोई भी वाहन घुसने न दें। वहां एसआई अनवर खान, हरविंद्र कुमार आदि थे।
यूपी सीमा से सटे क्षेत्रों को निरीक्षण किया
खटीमा। क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर एसपी देवेंद्र पिंचा ने यूपी से सटे हल्दी घेरा, देवहा पुल पर बनी बेरिकेडिंग का निरीक्षण कर सीमा पर तैनात स्वास्थ्य टीम व पुलिस से जानकारी ली।

रविवार को निरीक्षण के बाद एसपी पिंचा ने बताया कि जिले में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं इसलिए अतिरिक्त सावधानी जरूरी है। ऊधमसिंह नगर में बढ़ते संक्रमण को लेकर बॉर्डर पर प्रवासियों की जांच कर क्वारंटीन किया जा रहा है। उन्होंने सीमा पर तैनात एसपीओ से ड्यूटी के दौरान कोई भी परेशानी होने पर तुरंत फोन पर अवगत कराने को कहा। डॉ. हर्ष सिंह पोखरिया ने एसपी की थर्मल स्क्रीनिंग की। झनकईया-चूका सीमा पर सतर्कता को लेकर भी निर्देश दिए। इस दौरान सीओ महेश कुमार बिंजोला, कोतवाल संजय पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed