फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Son was forced into smuggling, handed over the reins of supply at a young age

Udham Singh Nagar News: बेटे से जबरन करवाते थे तस्करी, कम उम्र में ही थमा दी सप्लाई की कमान

Sun, 29 Mar 2026 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 29 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Son was forced into smuggling, handed over the reins of supply at a young age
रुद्रपुर। पुलिस मुठभेड़ में शुक्रवार को गिरफ्तार हुआ नशा तस्कर शाकिर अली उर्फ नकटा शातिर किस्म का अपराधी है। उसने स्मैक की तस्करी के कारोबार में अपनी पत्नी को तो शामिल किया ही साथ में नाबालिग बेटे को भी अपराध के दलदल में धकेल दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बेटे के मना करने पर आरोपी उसे मानसिक और शारीरिक दबाव बनाकर तस्करी करवाता था। इस काम में उसकी पत्नी भी उसका साथ देती थी।
विज्ञापन

लंबे समय से फरार चल रहे जिले के नशा तस्कर शाकिर अली उर्फ नकटा को 27 मार्च की देर रात कुईखेड़ा मार्ग पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी शाहीन के साथ मिलकर नशे का नेटवर्क संचालित करता था। दोनों ने अपने नाबालिग बेटे को भी इस धंधे में झोंक दिया। 24 जनवरी 2026 को एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने चेकिंग के दौरान नाबालिग को गिरफ्तार किया था। उसके पास से स्कूटी की डिग्गी में भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई थी। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह पढ़ना चाहता था लेकिन माता-पिता ने उसे जबरन इस धंधे में उतार दिया था। जिस उम्र में बच्चों के हाथ में कॉपी किताबें होती हैं। उस उम्र में उसके माता- पिता ने अपने बेटे को स्मैक की सप्लाई में लगा दिया और जब उसने इस अवैध काम से इन्कार किया तो माता-पिता ने उस पर मानसिक और शारीरिक दबाव डालकर उसे तस्करी के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन



----------
गैंगस्टर एक्ट में पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि शाकिर उर्फ नकटा के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसकी पत्नी भी कई मामलों में नामजद रही है। वर्ष 2016 से 2026 के बीच हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित करीब 10 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। पूर्व में पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की थी। फिलहाल घायल आरोपी का इलाज जारी है और जल्द ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed