फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   son threatened to kill his mother in greed for land in kashipur

Kashipur News: जमीन के लालच में बेटे ने मां को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

Fri, 30 May 2025 05:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 30 May 2025 05:39 PM IST
सार

जमीन के लालच में मां ने बेटे पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
son threatened to kill his mother in greed for land in kashipur
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में जमीन के लालच में मां ने बेटे पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी उमा शर्मा (60) पत्नी स्व. सुरेश कुमार शर्मा ने पुलिस चौकी में तहरीर सौंपी। बताया कि उनके पति का वर्ष 2022 में स्वर्गवास हो गया था। उनका एक बेटा व एक बेटी है। पति की मृत्यु के बाद उनके नाम पर जो 3.5 एकड़ भूमि थी, उसका उनके बेटे प्रणव और उनके बीच बंटवारा कर लिया गया। इसके बावजूद उनका बेटा उनके हिस्से की जमीन भी जोत रहा था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Bageshwar: गोशाला में फंदे से लटकी मिली महिला, पुलिस के मुताबिक आत्महत्या करने के कारणों का नहीं लगा पता

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उनका बेटा उसको जमीन का कोई भी खर्चा नहीं दे रहा था। बताया कई बार बेटे से जमीन के रुपये मांगे, लेकिन नहीं दिए। बीती 29 मई की शाम उनका बेटा ट्रैक्टर-ट्राली से उनके आंगन में रखे रेते को उठाने लगा, जिसका उसने विरोध किया। इस बात वह भड़क गया और अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। बताया इस दौरान उनके बेटे ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed