फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Some college is claiming for security and some for problem solving

Udham Singh Nagar News: कोई कॉलेज सुरक्षा तो कोई समस्या निस्तारण का कर रहा दावा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Some college is claiming for security and some for problem solving
खटीमा के डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों की बैठक लेते प्राचार्य डॉ - फोटो : KHATIMA
काशीपुर। राधेहरि पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए विभिन्न पदों के दावेदारों ने महाविद्यालय परिसर में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। दावेदारों के सामने कार्यकाल का समय कम होने के कारण कॉलेज की मूलभूत समस्याओं का निस्तारण कराना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के दावेदारों ने छात्र-छात्राओं में अपनी पैठ बनाना शुरू कर दी है। छात्र-छात्राओं के सामने अपनी बात रख रहे हैं कि वे कॉलेज की मूलभूत समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। दावेदार सूर्यम श्रीवास्तव महाविद्यालय को कुमाऊं यूनिवर्सिटी का कैंपस बनाने का प्रयास का बात कह रहे हैं। गुरकीरत सिंह भुल्लर महाविद्यालय परिसर को सीसीटीवी से लैस कराने की बात कह रहे हैं। फैजुल रहमान महाविद्यालय परिसर में छात्रों के लिए पेयजल और शौचालय समस्या समाधान की बात कह रहे हैं। महाविद्यालय में मूलभूत समस्याएं काफी हैं लेकिन सभी का समाधान कर पाना छात्र नेताओं के सामने किसी चुनौती से कम नहीं होगा क्योंकि छात्रसंघ का कार्यकाल मात्र 188 दिन का होगा। छात्र नेताओं ने कहा कि वह जो छात्रों से वायदे कर रहे हैं, उनको पूरा करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

इनसेट........
छात्रसंघ अध्यक्ष पद दावेदारों का मुख्य उद्देश्य :
- अभाविप प्रत्याशी सूर्यम श्रीवास्तव
1. महाविद्यालय को कुमाऊं यूनिवर्सिटी का कैंपस बनाने का प्रयास।
2. बीएससी इन कंप्यूटर साइंस जिससे औद्योगिक क्षेत्र में छात्रों को सहायता मिलेगी।
3. छात्र-छात्राओं को प्रवेश संबंधित समस्याओं का निराकरण।
4. महाविद्यालय में साफ-सफाई, पुस्तकालय में नई पुस्तकें उपलब्ध कराना।
5. छात्रों खेल जगत में आगे बढ़े इसके लिए खेल विभाग की योजना को आगे बढ़ाना।
.........................
- निर्दलीय गुरकीरत सिंह भुल्लर
1. महाविद्यालय परिसर को सीसीटीवी कैमरे से लैस कराना।
2. महाविद्यालय में छात्रों के लिए पार्किंग व्यवस्था कराना।
3. महाविद्यालय में पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत समस्या का निस्तारण कराना।
4. महाविद्यालय में खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान का सुधारीकरण करवाना।
5. महाविद्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराना।
.........................
- निर्दलीय फैजुल रहमान
1. महाविद्यालय में शौचालय व पेयजल समस्या का निस्तारण कराना।
2. महाविद्यालय कैंपस में वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराना।
3. महाविद्यालय में डिजीटल क्लासेस बनवाने का प्रयास।
4. महाविद्यालय में परिचय पत्र की परिसर के अंदर चेकिंग कराना।
5. महाविद्यालय में परीक्षा फीस कम कराने का प्रयास।
--------------
छात्रसंघ चुनाव के संभावित प्रत्याशियों को दी लिंग दोह नियमों की जानकारी
खटीमा। एचएनबी पीजी कॉलेज में 24 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित ने संभावित प्रत्याशियों की बैठक लेते हुए चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने समेत लिंग दोह नियमों की जानकारी दी। डॉ. पुरोहित ने प्रत्याशियों को लिंग दोह नियमावली से परिचय कराया और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लिंग दोह नियम का पालन न करने वाले प्रत्याशियों एवं कॉलेज में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी। वहां चुनाव प्रभारी डॉ. धीरज कुमार चंदोला, चुनाव समिति के सदस्य डॉ. रीना सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार कांडपाल, डॉ. वीके यादव आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed