{"_id":"60ede3868ebc3eed335fce67","slug":"soil-samples-tested-through-seven-mediums-rudrapur-news-hld431077275","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माध्यमों से हुई मिट्टी के सैंपलों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माध्यमों से हुई मिट्टी के सैंपलों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कोरोना महामारी के बीच कृषि विभाग ने जिले के 3,654 किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच की। जिला योजना समेत कुल सात माध्यमों से हुई जांच के बाद तैयार 3,683 मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को वितरित कर दिए गए हैं।
कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2020-21 के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए केंद्र सरकार ने इसके बजट में प्रति सैंपल 40 रुपये की कटौती की थी। कोरोना महामारी से पहले प्रति सैंपल जांच के लिए 300 रुपये मिलते थे लेकिन इस बार केंद्र सरकार की बजाय जिला योजना से प्रति सैंपल जांच के लिए 260 रुपये का बजट उपलब्ध कराया गया था।
जिला योजना के साथ ही सात माध्यमों से मिट्टी के सैंपलों की जांच करने के बाद मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को उपलब्ध करा दिए हैं। जिले में कुछ किसानों ने स्वयं मिट्टी की जांच कर सैंपल भूमि परीक्षण मंडलीय प्रयोगशाला को भेजे। पंतनगर विश्वविद्यालय के कुछ छात्र-छात्राओं ने भी मिट्टी के सैंपलों की जांच की। इससे मृदा स्वास्थ्य कार्ड तैयार करने में कृषि विभाग को काफी सहयोग मिला।
विज्ञापन
योजना का नाम --- मृदा स्वास्थ्य कार्डों की संख्या
जिला योजना (मॉडल विलेज) - 2,979
जिला योजना (बीज उत्पादन) - 50
आत्मा योजना - 10
मिशन खुशियां - 66
एनएफएसएम - 452
पंतनगर विवि - 36
स्वयं किसान- 90
कोरोना महामारी के बीच जिले में वर्ष 2020-21 के 3,683 मृदा स्वास्थ्य कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। सभी मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। - मोहम्मद ताहिर, सहायक निदेशक, भूमि परीक्षण मंडलीय प्रयोगशाला।