फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Social Welfare Department rudrapur

31 मार्च को समाज कल्याण विभाग डीएम को सौंपेगा रिपोर्ट

Tue, 21 Mar 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Tue, 21 Mar 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Social Welfare Department rudrapur
औरैया में कैश के साथ पकड़ा गया कोचिंग संचालक - फोटो : SELF

रुद्रपुर।  पूरे वर्ष में बजट की धनराशि खर्च नहीं करने के मामले में समाज कल्याण विभाग डीएम चंद्रेश कुमार को 31 मार्च को रिपोर्ट सौंप कर बजट का ब्यौरा देगा। समाज कल्याण विभाग में हर साल स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों की छात्रवृत्ति के रूप में केंद्र सरकार, राज्य सरकार की ओर से छात्रों को देने के लिए पैसा आता है। सरकार से मिली राशि को विभाग को कॉलेज, स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को देना होता है, लेकिन विभाग की ओर से पूरे वर्ष में सरकार द्वारा मिले बजट को खर्च नहीं किया गया था। 

विज्ञापन


इसका पता डीएम द्वारा फरवरी अंत में अधिकारियों की बैठक बुलाने पर पता चला था। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी वर्षा ने डीएम को जो रिपोर्ट सौंपी थी, उसमें विभाग को मिली राशि छात्रवृत्ति के रूप में खर्च नहीं की गई थी। इस पर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को फटकार लगाकर मार्च 31 मार्च को रिपोर्ट देने को कहा था।
विज्ञापन


रोजाना समाज कल्याण के चक्कर काटने वाले छात्रों की यही शिकायत रहती है कि उनको मिलने वाली छात्रवृत्ति उनको नहीं दी गई है, जिस पर अधिकारी, कर्मचारी सरकार द्वारा बजट नहीं मिलने की बात कहते हैं। इससे प्राइवेट संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले निर्धन छात्रों के अभिभावकों के कंधों पर फीस का भार बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके समाज कल्याण विभाग द्वारा ऐसे छात्रों की मुश्किलें दूर करने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया जाता। वहीं अमर उजाला से बात करते हुए सीडीओ आलोक कुमार ने कहा कि तय तारीख में ही समाज कल्याण अधिकारी को डीएम को बजट का ब्यौरा पेश करना है। अधिकारी के रिपोर्ट देने के बाद ही डीएम निर्णय लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed