फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sneha, Garvita, Ayushy, Mansevak and Rupanshu did the US city top

स्नेहा, गर्विता, आयुषी, मनसेवक और रूपांशु ने किया यूएस नगर टॉप

Fri, 03 May 2019 01:26 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Fri, 03 May 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sneha, Garvita, Ayushy, Mansevak and Rupanshu did the US city top
रुद्रपुर के कोलंबस पब्लिक स्कूल में खुशी का इजहार करते टॉपर्स। - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई की इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 97.4 अंक प्राप्त कर पांच छात्र-छात्राएं संयुक्त रूप से जिला टॉपर रहे, जिसमें विज्ञान वर्ग में आरएएन और कॉमर्स में एमीनिटी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने टॉप किया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को करीब एक बजे सीबीएसई का इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इसके बाद उत्साहित छात्र-छात्राओं ने स्कूल पहुंचकर रिजल्ट की जानकारी ली, जबकि कई बच्चों ने वेबसाइट से रिजल्ट की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। 
विज्ञापन


आरएएन पब्लिक स्कूल की छात्रा स्नेहा जैन, गर्विता गुलाटी और एमिनटी पब्लिक स्कूल के मनसेवक सिंह एवं रूपांशु अग्रवाल ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिला टॉप किया। इनमें स्नेहा और गर्विता विज्ञान वर्ग में टॉप रहीं, जबकि मनसेवक और रूपांशु कॉमर्स वर्ग में टॉपर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर के आरएएन पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिसमें अरिहंत जैन ने 97 प्रतिशत, गुरलीन कौर 96.2, संस्कृति गोयल 96.2, कन्हैया सिंघल 96.2, गर्वित अरोरा 96, मो. अदनान 96.2, वासु बजाज 96.6, नव्या शर्मा ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के चेयरमैन विंग कमांडर एचके राय, निदेशक मोहित राय, प्रबंधक निधि राय, प्रधानाचार्य दिव्या भारद्वाज व भावना भनौट ने बच्चों को बधाई दी। 

होली चाइल्ड स्कूल की छात्रा प्रियांशा अरोरा ने 96.8 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉप किया। वहीं आयुष श्रीवास्तव ने 96.4, मनप्रीत कौर 96.4, सदाफ रहमान ने 95.8, राजवंश रस्तोगी ने 95.4, निदा ने 95, ईशी अग्रवाल 94.6, अंशिका गुप्ता ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय चेयरमैन रोहिताश बत्रा, प्रबंधक विकास बत्रा, प्रधानाचार्य मिंटू दुबे ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

ऑक्सफोर्ड स्कूल रुद्रपुर की गर्विता खेड़ा ने 92.4 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। विद्यालय प्रबंधक विकास बत्रा, प्रधानाचार्य श्वाती जोशी ने बच्चों को सफलता की बधाई दी। कोलंबस पब्लिक स्कूल की महिमा रिखाड़ी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त स्कूल टॉप किया। जबकि सुधांशु गुप्ता ने 96, हर्षिता ढींगरा ने 94.2, नैंसी खुराना ने 93.4 व पवन बचकेती ने 93 प्रतिशत अंक पाए। 

विद्यालय के निदेशक मनोज खेड़ा, प्रधानाचार्य वंदना पांडे ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। जेसीज पब्लिक की छात्रा जेसिका मलहोत्रा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। वहीं कशिश अरोरा ने 96.8, अर्पिता अरोरा ने 96.8, मलिका त्रिपाठी 96.2, रितिका सचदेवा ने 96, अमन कुकरेती ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 
विद्यालय के महासचिव सुरजीत ग्रोवर, प्रधानाचार्य यशपाल ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। रैनबो पब्लिक स्कूल के छात्र अभय कुशवाहा ने 95.2 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। वहीं धर्मेंद्र गंगवार ने 94 प्रतिशत, आदित्य बिष्ट ने 92.6 प्रतिशत व अमनदीप कौर ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य मेलरॉय कैन्नथ मेकडोनल्ड ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

गुरुनानक पब्लिक स्कूल के भानु लोहनी ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। जबकि सत्यम सिंह ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। एमिनटी स्कूल के छात्र मनसेवक व रूपांशु ने 97.4 प्रतिशत के साथ स्कूल के साथ ही जिला भी टॉप किया। रिंकी गोयल ने 97 प्रतिशत, मुस्कान तिवारी ने 96.4, अवनीत सिंह ने 96 व अमृता शुक्ला ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधक सुुुुभाष अरोरा, प्रधानाचार्य इंदिरा त्रिपाठी ने इस अभूतपूर्व सफलता को उच्च सिखर कर ले जाने का श्रेय को विद्यालय परिवार व अभिभावकों को दिया। ब्लूमिंग डेल्स की छात्रा खुशी ग्रोवर ने 90.2 प्रतिशत के साथ विद्यालय टॉप किया। विद्यालय के डायरेक्टर विजय गिरधर, प्रबंधक नीलम धंजू, प्रधानाचार्य पंकज लोहनी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

काशीपुर में भी प्रतिभाओं ने लहराया परचम

काशीपुर। सीबीएसई इंटर बोर्ड परीक्षा में काशीपुर के स्कूलों का परिणाम सुखद रहा। समर स्टडी हॉल की छात्रा आयुषी पाल 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में टॉपर रही। विजन वैली की इशिका जैन और श्रेया जैन 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं केंद्रीय विद्यालय के हर्ष चौहान 96.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
कुंडेश्वरी रोड स्थित समर स्टडी हॉल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में आयुषी पाल ने 97.4, संदीप कौर ने 97.2, दीक्षा शर्मा ने 96.8, वाणिज्य संकाय में 96.4, कशिश अग्रवाल ने 96, कला संकाय में चित्रा अरोरा ने 95.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय अध्यक्षा मुक्ता सिंह, प्रधानाचार्य अनुज भाटिया, सचिव अनुराग सिंह, शशांक सिंह, मनु अग्रवाल, निशा शर्मा, एकता भाटिया ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। 

उधर, विजन वैली स्कूल कक्षा 12 की छात्रा श्रेया जैन ने 97, इशिका जैन ने 97, मनरीत कौर ने 95.8, ऋषिकेश भट्टाचार्य ने 96.2, मानसी अग्रवाल, शिन्जोल गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक हासिल करने पर प्रबंधक विनीत गुप्ता और वत्सला गुप्ता ने बधाई दी। 

उधर, समर स्टडी हॉल गर्ल्स स्कूल की इल्मा उस्मानी ने 95, शिवांशी चौहान 93, वंशिका चुग ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उधर, मारिया असुम्पटा कॉन्वेंट स्कूल के छात्र यश अग्रवाल ने 96.4, अभय सिंह ने 95.6, सुरभि रावत ने 94.6, वंशिका अरोरा ने 94.4, नवनीता भट्टाचार्य ने 94.4, गर्गी कंसल, अनिकेत राणा ने 93.8, इशिका ने 93.6, उत्कर्ष सिंह ने 93.6, वर्णिका कश्यप ने 92.6, केशव चौहान ने 91.2, निधि तोमर ने 91, मानिक सिंह ने 90.8, दीपांशु कश्यप ने 90.8, इशु पांडे 90.8, वैभव अग्रवाल ने 90.6, किरनप्रीत कौर ने 90.4, अर्पित तिवारी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 

शिवालिक होली माउंट एकेडमी नीझड़ा की छात्रा दीक्षा पाल और नजब ने 96, चारू शर्मा ने 94, जतिन पांडेय, शुभम तिवारी ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय प्रबंध निदेशक बसंत बल्लभ भट्ट, प्रधानाचार्य कबींद्र सिंह डसीला ने शुभकामनाएं दी। 

उधर, कुंडेश्वरी रोड सांई पब्लिक स्कूल कक्षा 12 के छात्र अनुभव कौशिक ने 91.7, देव शर्मा ने 88.2, प्रखर यादव ने 88.2, मनोती मल्होत्रा ने 87.6, मो. फजील ने 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय चेयरमैन कैलाश गहतोड़ी, प्रधानाचार्य आशुतोष रस्तोगी ने बधाई दी।

दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र विनेश चौधरी ने 94.25 प्रतिशत, शुभम दोरवी ने 93.25, आर्यन सक्सेना ने 92.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जिन्हें विद्यालय के वाइस चेयरमैन गुरूदयाल सिंह, हरप्रीत कौर, प्रधानाचार्य राकेश सिंह चौधरी ने शुभकामनाएं दी। 

आर्मी, पब्लिक स्कूल हेमपुर की छात्रा नंदनी मेहरोत्रा ने 96.2, हार्दिक भट्ट ने 95.6, सत्यम रावत ने 92.8, आरती ने 93.6, अंशिका ने 93.4, सौरभ अरोरा ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उधर, केपीसी स्कूल के कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के देवांश कुमार ने 95, वाणिज्य वर्ग में पवन चौहान ने 94, वसीम अकरम ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य ऊषा खोखर ने बच्चों को बधाई दी। 

उधर, छावनी चिल्ड्रन एकेडमी में अनमोल गंभीर ने 94, अरूपदीप सपरा ने 93.8, मिसबा फातिमा ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। उधर, डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 की किरनजीत कौर ने 94.8, प्रिया चौहान ने 93, काजल माथुर ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बधाई दी। 
उधर, टेंपलटन कॉलेज की छात्रा प्रज्ञा छाबड़ा ने 91, रोंपी रोशनी ने 82.6, पलक नारंग ने 82, बलजीत सिंह ने 80.2, गौरव लाल ने 75.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय एमडी नीरज अग्रवाल, चेयरमैन ब्रजेश कुमार ने बच्चों को बधाई दी। 

उधर, केंद्रीय विद्यालय के हर्ष चौहान ने 96.6, अमन यादव ने 95.2, साक्षी पाठक 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य चेतन अरोरा ने बच्चों को बधाई दी। 

उधर, जैनेसिस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा ने आकांक्षा बंसल ने 95.6, फौजिया अंसारी ने 93.4, प्रियांश ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उधर, एलएस स्कूल की छात्रा ने कर्णप्रिया पांडे ने 95, श्रुति अग्रवाल ने 94.6, हर्ष पांडे ने 94.6, तनीषा अग्रवाल ने 94, भूमि गुप्ता ने 93.4, वर्दन अग्रवाल ने 92.4 ने अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed