{"_id":"58bc67814f1c1b056de7ecd5","slug":"smugglers-fire-on-fireworks","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों ने वनकर्मियों पर झोंके फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करों ने वनकर्मियों पर झोंके फायर
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर
Updated Mon, 06 Mar 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
जसपुर के जंगल में तस्करों द्वारा छोड़ी गई साइकिलें और जब्त गिल्टे।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर की दक्षिणी जसपुर रेंज पतरामपुर में सक्रिय लकड़ी तस्करों ने एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार सागौन का पेड़ काट दिया। जंगल में घुसपैठ की सूचना पर वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो तस्करों ने फायर झोंक दिया। वनकर्मियों ने भी जवाब में फायर किए लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए। वनकर्मी फरार तस्करों को चिह्नित करने में जुटे हैं।
पतरामपुर रेंज के शिवराजपुर बीट में घुसे तस्कर शनिवार रात सागौन का पेड़ काट रहे थे। सूचना पर पहुंची वनकर्मियों की टीम पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। तस्करों ने चार राउंड फायर किए। जवाब में वनकर्मियों ने दो राउंड फायर किए। खुद को कमजोर पड़ता देख तस्कर सागौन के दो गिल्टे, दो साइकिल छोड़कर फरार हो गए। वनकर्मियों ने सामान को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर लिया है। एक हफ्ते पहले भी पतरामपुर रेंज की करनपुर बीट में सागौन का पेड़ काट रहे तस्करों ने वनकर्मियों पर फायरिंग की थी। तब भी वनकर्मियों ने तस्करों को चिह्नित करने की बात कही थी, लेकिन तस्कर चिह्नित नहीं हो सके हैं। रेंजर सुदर्शन ध्यानी ने बताया कि बीट में दो तस्कर वनकर्मियों को देख भाग गए। तस्करों की पहचान कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। तस्करों की घुसपैठ से रेंज स्टाफ में खलबली मची है।