Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Smuggler arrested with two kg of ganja

Udham Singh Nagar News: दो किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 07 Apr 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 07 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with two kg of ganja
रुद्रपुर। पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर दो किलो गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन

रविवार देर रात कोतवाली रुद्रपुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम बगवाड़ा मंडी गेट के पास संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार रुद्रपुर से किच्छा की ओर जाती दिखाई दी। पुलिस को देख कर चालक ने अचानक गाड़ी मोड़ कर भागने की कोशिश की। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे बगवाड़ा शिव मंदिर के पास पकड़ लिया।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम भोला साहनी निवासी सुभाष कॉलोनी रुद्रपुर बताया। तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट 2.058 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन


सस्ते दाम में खरीद, मुनाफे में सप्लाई का खेल
पुलिस पूछताछ में आरोपी भोला ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से गांजा तस्करी के धंधे में सक्रिय है। आरोपी गदरपुर क्षेत्र के महतोष इलाके से गांजा सस्ते दामों पर खरीदता था। इसके बाद वह इसे रुद्रपुर और बगवाड़ा क्षेत्र में अधिक कीमत पर बेच कर मुनाफा कमाता था। पुलिस आरोपी से जुड़े सप्लायर और खरीदारों की पहचान में जुटी है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed