{"_id":"596670f14f1c1b8e148b489b","slug":"smack-king-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस गिरफ्त में रुद्रपुर का स्मैक किंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस गिरफ्त में रुद्रपुर का स्मैक किंग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर एसएसपी कार्यालय में खलासे के दौरान पुलिस हिरासत में पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के जिले भर में नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत बुधवार को कोतवाली पुलिस ने एसओजी की मदद से 138 ग्राम स्मैक के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये तस्करों में रुद्रपुर का स्मैक किंग भी शामिल है। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
अभियान के तहत पुलिस ने जहां कुछ दिन पहले दो स्मैक तस्करों से स्मैक बरामद करने के बाद उन्हें जेल भेजा था वहीं बुधवार को रुद्रपुर में स्मैक का मेन सप्लायर और उसके चार गुर्गे भी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बताया कि पूर्व में पकड़े गये स्मैक तस्करों से जानकारी मिली थी रुद्रपुर निवासी नाजिम रुद्रपुर में स्मैक का सबसे बड़ा तस्कर है। तराई से लेकर पहाड़ों तक एजेंटों के माध्यम से स्मैक की तस्करी करता है।
एएसपी देवेंद्र पिंचा और सीओ स्वतंत्र कुमार के निर्देशन में कोतवाल तुषार बोरा और एसओजी प्रभारी विद्यादत्त जोशी के नेतृत्व में टीम का गठन कर नाजिम की धरपकड़ में लगाया गया। बुधवार सुबह टीम को सूचना मिली की गांधी कॉलोनी रुद्रपुर निवासी नाजिम खान रेलवे क्रासिंग के पास कुछ लोगों से स्मैक की डील कर रहा है। सूचना पर कोतवाल बोरा के नेतृत्व में पहुंची एसओजी टीम ने नाजिम के साथ चार अन्य लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर उनके पास से 138 ग्राम स्मैक और दो बाइकें भी बरामद हुई। पूछताछ में नाजिम ने बताया कि वह रंपुरा निवासी जितेंद्र के साथ मिलकर पिछले पांच सालों से बरेली से स्मैक लाकर उसे रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता है। बुधवार को ग्राम बेरा थाना फरीदपुर जिला बरेली निवासी नासिर बेग, जलील खां और थाना मिथरी चैनपुर जिला बरेली निवासी शकील उसे स्मैक की खेप देने रुद्रपुर पहुंचे थे। इसी बीच उन्हें पकड़ लिया गया।
पकड़े गये तस्करों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। टीम में एसआई कृष्ण गोपाल मठपाल, अकरम अहमद, हेड कांस्टेबल प्रकाश भगत, सतेंद्र सुयाल, प्रवीन गोस्वामी, यामिन खान, फिरोज खान, महेंद्र डंगवाल, संतोष नेगी, बलवंत सिंह और मदन लाल थे। टीम को प्रोत्साहन देने के लिए एसएसपी ने ढाई हजार और एएसपी पिंचा ने 1500 रुपये के ईनाम की घोषणा की है।
-- डीजीपी के निर्देश पर नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत पकड़े गया स्मैक तस्कर नाजिम पूरे रुद्रपुर में मुख्य स्मैक सप्लायर था। हालांकि उससे कड़ी मात्रा में स्मैक बरामद नहीं हो पाई लेकिन उसके पकड़ में आने के बाद रुद्रपुर में स्मैक के कारोबार पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। उसकी कॉल डिटेल के आधार पर भी कई और लोगों को चिन्हित किया गया है। जल्द ही बचे हुए स्मैक कारोबारी भी पकड़ में आने की उम्मीद जताई जा रही है।
- डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी ऊधमसिंह नगर