फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Slums begin Cinhikrn

मलिन बस्तियों का चिन्हीकरण शुरू

Sat, 03 Dec 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sat, 03 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
 डीएम चंद्रेश कुमार ने बताया कि मलिन बस्तियों में सुधार के लिए जनपद की सभी 16 नगर निकायों में मलिन बस्ती चिह्नीकरण के साथ ही सर्वेक्षण का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया प्रदेश के मलिन बस्ती सुधार, विनियमितिकरण, पुनर्वासन तथा उससे संबंधित व्यवस्थाओं एवं अतिक्रमण निशेध नियमावली 2016 के तहत मलिन बस्तियों को दो श्रेणियों में रखा गया है। प्रथम श्रेणी में ऐसी मलिन बस्तियों को रखा गया है जिसमें ऐसे आवास बने हैं जो निवास के योग्य हैं तथा निर्धारित मानकों के अनुसार भू-स्वामित्व का अधिकार दिया जाना संभव है। जबकि श्रेणी दो में ऐसी मलिन बस्तियों को रखा गया है जो भूगर्भीय/भौगोलिक/पर्यावरणीय दृश्टि से संवेदनषील क्षेत्र हैं तथा सुरक्षात्मक उपायों के उपरान्त उन्हें निवास योग्य बनाया जा सकना संभव हो।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में कुल 81 मलिन बस्तियां चिहिन्त की गई हैं जिनमें से नगर निगम रुद्रपुर में 20 व काशीपुर में 01, नगरपालिका किच्छा में 09, जसपुर में 08, बाजपुर में 02, सितारंगज में 04 व गदरपुर में 09 एवं नगर पंचायत दिनेषपुर में 07, केलाखेडा में 02, शक्तिगढ़ में 04, सुल्तानपुर में 04, महुआडाबरा में 05, नानकमत्ता में 04 व गूलरभोज में 02 मलिन बस्तियों का चिह्नीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि श्रेणी 01 में आने वाली मलिन बस्तियों में निवासरत परिवारों की संख्या 2522 व श्रेणी 02 आने वाली मलिन बस्तियों में परिवारों की संख्या 759 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed