छह मरीजों का कार्ड टेस्ट निकला पॉजीटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में डेंगू बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो नए मरीजों के भर्ती होने के बाद डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या पांच हो गई है।
वहीं जनरल वार्ड में भर्ती वायरल बुखार के चार मरीजों का कार्ड टेस्ट पॉजीटिव होने के बाद फिजीशियन ने उन्हें भी डेंगू वार्ड में शिफ्ट करने के लिए स्टाफ को निर्देश दिए हैं।
बारिश के बाद क्षेत्र का तापमान गिरने के बाद भी डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। रोजाना जिला अस्पताल के साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी वायरल पीड़ित मरीजों का तांता लगा हुआ है। शनिवार को जिला अस्पताल में हसीना (18) निवासी खेड़ा और शरीफ अहमद (55) निवासी पहाड़गंज का कार्ड टेस्ट पॉजीटिव निकलने के बाद डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया। कुल मिलाकर पांच मरीज डेंगू वार्ड में भर्ती हैं।
फिजीशियन डॉ. एमके तिवारी ने बताया कि डेंगू वार्ड के अलावा जनरल वार्ड में भर्ती वायरल पीड़ित चार मरीजों का कार्ड टेस्ट पॉजीटिव निकलने के बाद उन्हेें डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। जनरल वार्ड में भर्ती करीब डेढ़ दर्जन मरीज वायरल पीड़ित हैं।