{"_id":"5e4d85d78ebc3ef2dc6b4f9d","slug":"six-case-filed-against-culprits-kashipur-news-hld3743151147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसपुर, बाजपुर, कुंडा व केलाखेड़ा थानों में छह मुकदमे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसपुर, बाजपुर, कुंडा व केलाखेड़ा थानों में छह मुकदमे दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआईटी जांच के बाद छात्रवृत्ति घोटाले में जसपुर थाने में तीन, कुंडा, बाजपुर और केलाखेड़ा थाने में एक-एक मुकदमा दर्ज किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर एसआईटी 11 जिलों में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही है। एसआईटी जांच के बाद जनपद में छात्रवृत्ति के कुल 29 मामले दर्ज हो चुके हैं। एसआईटी सह प्रभारी देवेंद्र पींचा ने बताया कि जांच के बाद बुधवार को जसपुर में तीन मुकदमे दर्ज कराने की सिफारिश की गई थी।
पहले मामले में मडुवाखेड़ा, जसपुर निवासी दिग्विजय सिंह और हिमाचल प्रदेश के वैष्णो कॉलेज ऑफ एजुकेशन को आरोपी बनाया गया है। दूसरे मामले में जसपुर के नत्था सिंह निवासी सतेंद्र कुमार और जसपुर के ग्राम भगवतपुर निवासी कमलजीत सिंह ने हरियाणा के अरावली कॉलेज से साठगांठ कर लाखों की छात्रवृत्ति हड़प ली। जसपुर में ही तीसरे मामले में धीमरखेड़ा काशीपुर के धीरेंद्र कुमार, महुवाडाबरा निवासी महिलाल, कमलजीत सिंह को नामजद किया गया है। उन पर भिवानी के हिंदू कॉलेज ऑफ एजुकेशन के साथ मिलीभगत कर छात्रवृत्ति की रकम हड़पने का आरोप है।
वहीं, कुंडा थाने में जसपुर निवासी जगरूप सिंह और महिपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें दून कैंपस कॉलोनी सहारनपुर को आरोपी बनाया गया है। बाजपुर कोतवाली में चीनी मिल बाजपुर निवासी रोबिन गोस्वामी पर गबन का आरोप है। उस पर फरीदाबाद, हरियाणा स्थित अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन की मिलीभगत से छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन
केलाखेड़ा थाने में राजस्थान के गंगाधर टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के स्वामी व प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि जसपुर निवासी दिग्विजय सिंह और मुरादाबाद निवास कपिल कुमार ने उक्त संस्थान में फर्जी प्रवेश दर्शाकर एससी/एसटी छात्रों के नाम पर लाखों रुपये की छात्रवृत्ति हड़प ली।
बाजपुर में एक और बिचौलिये को जेल भेजा
बाजपुर। दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी ने एक बिचौलिये को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हरियाणा के पलवल में स्थित द एडवांस इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन में 29 विद्यार्थियों को दाखिला दिलाकर संस्थान, बैंक प्रबंधन के साथ साठगांठ करके बिचौलियों ने उनके नाम पर करीब तेरह लाख रुपये की छात्रवृत्ति हड़पी थी।
इस मामले में एसआईटी निरीक्षक जीबी जोशी की ओर से कोतवाली में 25 जनवरी को छात्रवृत्ति घोटाले में सात नामजद आरोपी उदयराज सिंह, धर्मवीर सिंह, विक्की सिंह निवासी आईटीआई काशीपुर, साहब सिंह मझराविधि गदरपुर, मोनू उर्फ योगेंद्र मोहल्ला चौहानान जसपुर, दिग्विजय सिंह, महुआखेड़ा पंजाबी कॉलोनी जसपुर और कमलजीत सिंह भगवंतपुर जसपुर के खिलाफ धारा 120(बी), 409, 420, 466, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज कराया गया था।
मामले की तफ्तीश कर रहे एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि मंगलवार देर शाम नगर के मोहल्ला भौना इस्लामनगर निवासी स्वराज सिंह से पूछताछ की गई। आरोपी स्वराज सिंह के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य होने पर उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी स्वराज सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से कोर्ट के आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया। मामले से जुड़े 13 छात्रों से पूछताछ होनी अभी बाकी है।
एसआईटी ने दस लोगों का किया सत्यापन
खटीमा। दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर एसआईटी की टीम का सत्यापन कार्य बुधवार को भी जारी रहा। कोतवाली में एसआईटी निरीक्षक एनएन पंत ने सूची में दर्ज दस छात्रों का सत्यापन किया। बताया गया कि सत्यापन कार्य बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा। संवाद