{"_id":"6a948676daeffd848a029d88","slug":"six-candidates-secured-admission-during-the-on-the-spot-counseling-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-146384-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ऑन द स्पॉट काउंसलिंग में छह अभ्यर्थियों ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ऑन द स्पॉट काउंसलिंग में छह अभ्यर्थियों ने लिया प्रवेश
Mon, 31 Aug 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रविवार को आयोजित ऑन द स्पॉट काउंसलिंग के दौरान छह अभ्यर्थियों ने विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश लिया। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दो, स्टेनो हिंदी में तीन और स्वीइंग टेक्नोलॉजी ट्रेड में एक अभ्यर्थी ने प्रवेश लिया।
रविवार को कमेटी की देखरेख में अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आईटीआई गदरपुर में अभी 40 सीटें रिक्त हैं। इन रिक्त सीटों पर 31 अगस्त को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर संस्थान पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान कार्यदेशक साजिद हुसैन, वरिष्ठ अनुदेशिका शबाना परवीन, अनुदेशक वरुण शर्मा, अनुदेशिका संगीता रानी और वरिष्ठ लिपिक जरिफ अहमद उपस्थित रहे। संवाद