फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sitarganj in Lockdown

सुबह से बाजार गुलजार, एक बजते ही पसर गया सन्नाटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Sitarganj in Lockdown
सितारगंज में मेडिकल व किराने की दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे नगरवासियों की भीड़। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। सोमवार सुबह से ही नगर में दुकानें खुलने लगीं। सब्जी, दूध व किराने की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। जैसे ही दोपहर का एक बजा तो सीओ सुरजीत कुमार पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर निकल पड़े। उन्होंने मेडिकल स्टोरों के अलावा सभी दुकानें बंद करा दी। इसके अलावा कठंगरी, सरकड़ा और बिज्टी गांव में यूपी को जाने वाले रास्तों को सील कर दिया। आधार कार्ड व अन्य साक्ष्य दिखाने पर ही यूपी से उत्तराखंड में प्रवेश करने दिया। सिडकुल में अधिकतर उद्योगों में भी पूरी तरह शटडाउन रहा। श्रमिक अपने घरों पर ही आराम करते नजर आए। वहीं कुछ उद्योगों में उत्पादन जारी रहा। इधर, एसडीएम गौरव कुमार ने नगर के प्रयास अस्पताल, टुरना सर्जिकल अस्पताल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि मंगलवार तक अस्पतालों को किट उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने दोनों अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम ने सीएचसी का भी मुआयना किया। चिकित्साधीक्षक डा. राजेश आर्या ने एसडीएम से आइसोलेशन वार्ड में सुरक्षा के लिए पीआरडी के जवान की नियुक्ति की मांग की। इधर, एसीएमओ ऊषा जंगपांगी ने भी अस्पताल का दौरा किया। इधर, पूर्व विधायक नारायण पाल ने भी सीएचसी का दौरा किया।
विज्ञापन

विदेशों से आए लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई
सितारगंज/नानकमत्ता। आरमेनिया से आए नगर के एक व्यापारी के बेटे, कनाडा से आए वार्ड सात निवासी युवक, नकटपुरा में 11 मार्च को इटली से आई 39 वर्षीया महिला और शुक्ला फार्म में इंग्लैंड से आई महिला और शक्तिफार्म वार्ड सात में चेन्नई से आए युवक की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें 14 दिन तक होम क्वारंटीन की सलाह दी। डॉ. मो. इरफान ने बताया कि सभी के घरों पर नोटिस भी चस्पा किए गए हैं। इधर, नानकमत्ता में बहरीन से लौटे तीन युवकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। साथ ही टीम ने युवकों का रक्त सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी लैब में भेजा। डॉ. राखी ने बताया कि दोनों ही जांच में निगेटिव मिले हैं। एहतियात के लिए दोनों को 14 दिन तक घर में रहने की सलाह दी है।

सितारगंज प्रयास अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीएम गौरव कुमार।

सितारगंज प्रयास अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीएम गौरव कुमार।- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज में दोपहर एक बजे सब्जी के फड़ बंद कराते सीओ सुरजीत कुमार।

सितारगंज में दोपहर एक बजे सब्जी के फड़ बंद कराते सीओ सुरजीत कुमार।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed