{"_id":"62db06b761a3a147103b12a0","slug":"sit-sought-report-from-energy-department-and-pwd-in-sidcul-scam-rudrapur-news-hld4699586170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडकुल घोटाले में एसआईटी ने ऊर्जा विभाग व पीडब्ल्यूडी से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिडकुल घोटाले में एसआईटी ने ऊर्जा विभाग व पीडब्ल्यूडी से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल घोटाले में पिछले पांच साल से चल रही जांच अब तक पूरी नहीं हो सकी है। मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम ने हाल ही में ऊर्जा निगम व लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट मांगी थी। इसमें 23 फाइलों की रिपोर्ट एसआईटी को मिल चुकी है।
वर्ष 2011 से 2017 तक सिडकुल में हुए निर्माण कार्यों में नियुक्ति और कर्मचारियों के वेतन निर्धारण की आड़ में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ था। ऑडिट रिपोर्ट मिलने के बाद एसआईटी ने शौचालय, पार्क के मुख्य द्वार, फव्वारों समेत बिजली पोल, सड़क निर्माण, मिट्टी भरान, नालियों और फुटपाथ समेत 112 फाइलों की जांच शुरू कर दी थी।
112 फाइलों में से 87 की जांच पूरी हो चुकी थी। तकनीकी टीम 25 फाइलों की जांच पूरी कर रिपोर्ट एसआईटी को सौंप चुकी है। इसके साथ ही सिडकुल से मांगे गए चार बिंदुओं की 25 पन्नों की रिपोर्ट भी एसआईटी को मिल चुकी है। ऐसे में निर्माण कार्यों के दौरान अपव्यय हुआ या मितव्यय, इसकी जांच के लिए एसआईटी ने ऊर्जा निगम और लोनिवि और नलकूप को पत्राचार कर रेट लिस्ट मांगी थी। बताया जा रहा है कि 23 फाइलों की रिपोर्ट मिल गई है। इसमें लोनिवि की 16 और ऊर्जा निगम की सात रिपोर्ट शामिल हैं।