फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SIT seized documents in Flour Mill

फ्लोर मिल में छापा एसआईटी ने दस्तावेज जब्त किए

Fri, 27 Apr 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Fri, 27 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
SIT seized documents in Flour Mill
Fake Currency - फोटो : अमर उजाला

पंतनगर तराई बीज विकास निगम में वर्ष 2015-16 में गेहूं बीज खरीद के नाम पर किए गए 20 करोड़ से अधिक के घोटाले में अब फ्लोर मिलों की जांच पड़ताल भी शुरू हो गई है। एसआईटी ने बृहस्पतिवार को लालपुर स्थित एक फ्लोर मिल में छापेमारी कर आवश्यक दस्तावेज जप्त किए। जल्द ही फ्लोर मिल प्रबंधक से भी पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन


बता दें कि टीडीसी घोटाले में तैयार किए गए बीज को टीडीसी कर्मचारियों ने अधिकारियों के कहने पर वितरकों की मदद से किसानों को देने के बजाय फ्लोर मिलों में बेच दिया था। एसआईटी की जांच में मामला खुलने के बाद एसआईटी ने टीडीसी का बीज गोदामों तक पहुंचाने वाले ट्रक चालकों से पूछताछ की तो ट्रक चालकों ने बीज को लालपुर स्थित एक फ्लोर मिल में देने की बात कही थी।
विज्ञापन


जांच में फ्लोर मिल की ओर से बीज खरीदने की पुष्टि होने पर बृहस्पतिवार को एसआईटी प्रभारी, एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने टीम के साथ मिल में छापेमारी कर वहां से वर्ष 2015-16 के रजिस्ट्रर, बिल बुक सहित अन्य दस्तावेजों को कब्जे में लिया। पींचा ने बताया कि दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद मिल प्रबंधक और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो फ्लोर मिल, एक सीड प्लांट भी जांच के घेरे में 
रुद्रपुर में टीडीसी बीज घोटाले में कर्मचारियों और वितरकों की ओर से जिले की दो फ्लोर मिलों के साथ ही एक सीड प्लांट में बीज को खपाया गया था। सूत्रों के अनुसार इसमें किच्छा और लालपुर की एक-एक फ्लोर मिल के साथ किच्छा का ही सीड प्लांट भी शामिल है। लालपुर के फ्लोर मिल में छापेमारी के बाद अब एसआईटी जल्द ही किच्छा स्थित फ्लोर मिल और सीड प्लांट के पर भी कार्रवाई कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed