फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sirsa road rage flared up trimmed down

सिरसा मार्ग के कांट छांट से भड़का आक्रोश

Mon, 11 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 11 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
 Sirsa road rage flared up trimmed down
पाल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

सिरसा से सिडकुल तक निर्माणाधीन सड़क की कांट छांट की कवायद के बाद मचे घमासान के बीच रविवार को एडीबी के अधिकारियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के मध्य बैठक हुई। एडीबी के अधिशासी अभियंता द्वारा सड़क की लंबाई चौड़ाई कम करने के तर्क को सिरे से खारिज करते हुए अधिकारियों को मीटिंग हाल में तालाबंदी कर आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा। पूर्व विधायक पाल ने इसको लेकर पूर्व घोषित 20 जुलाई से अनशन पर बैठने की चेतावनी को दोहराया।

अक्तूबर 2014 से निर्माणाधीन सिरसा-सिडकुल मार्ग का पिछले तीन महीने से काम बंद है। सड़क के बजट में कटौती कर इसकी लंबाई-चौड़ाई में कमी कर सूखी नदी में प्रस्तावित काजवे को निरस्त करने कवायद से लोगों में आक्रोश है। पूर्व विधायक नारायण पाल ने इसे अधिकारियों की लापरवाही का परिणाम बताते हुए 20 जुलाई से आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी थी। रविवार को नारायण पाल ने इस सिलसिले में एडीबी और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमे विभिन्न गांवों के प्रधान और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



पाल ने अब तक हुए कार्य की गति धीमी और गुणवत्ता निम्न रहने का आरोप लगाते हुए कार्यदायी संस्था एमबीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर शर्मा को खूब खरी खोटी सुनाई। एडीबी के ईई अशोक कुमार ने कहा 2013 में स्वीकृत पहली डीपीआर में इस सड़क की लंबाई 22 किमी, चौड़ाई सात मीटर और मोटाई 60 सेमी थी। इसके लिए 54 करोड़ 78 लाख रुपये स्वीकृत किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल बाद दूसरी डीपीआर तैयार कर इस मार्ग की मोटाई 91 सेमी की गई और पहली डीपीआर को निरस्त कर दिया गया। मोटाई बढ़ने के बावजूद बजट में बढ़ोत्तरी ना होने के कारण इसकी लंबाई में तीन किमी और चौड़ाई में डेढ़ मीटर की कटौती करने के साथ ही सूखी नदी में बनने वाले काजवे को स्थगित कर दिया गया। उन्होंने सड़क के बजट में कटौती की बात को कोरी अफवाह करार दिया। 


 ईई के तर्क को खारिज करते हुए बैठक में मौजूद लोगों ने पहले स्वीकृत सिरसा से सिडकुल तक 22 किमी लंबी और मीटर चौड़ाई से कम सड़क मंजूर ना होने की बात कही। टैगोरनगर ग्राम प्रधान किशोर राय ने कहा कि सिडकुल तक सड़क नहीं बनने से इसका औचित्य ही समाप्त हो जाएगा। आक्रोशित लोगों ने अधिकारियों को आधे घंटे तक मीटिंग हाल में तालाबंदी कर बंधक बनाए रखा। ईई ने जन भावनाओं से शासन को अवगत कराने की बात कही। इस मौके पर एडीबी के एई जीसी तिवारी, कंसलटेंट अधिकारी अभय शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य तारक मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामल सरकार, आप नेता विनय मंडल, ग्राम प्रधान देबू मंडल, रबिन खान, तपन सरकार आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed