{"_id":"c90d6c6530581af0026309c27247050c","slug":"sidkul-legislator-against-factory-thukral-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडकुल की फैक्ट्री के खिलाफ विधायक ठुकराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिडकुल की फैक्ट्री के खिलाफ विधायक ठुकराल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल पंतनगर के श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर एक माह का वेतन और पिछले वर्ष का बोनस भुगतान न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिला प्रशासन से फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई कर भुगतान दिलाने की मांग की है।
सोमवार को सिडकुल पंतनगर स्थित ब्रुशमैन इंडिया के श्रमिक विधायक राजकुमार ठुकराल के संग कलक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्ट्रेट प्रभारी एचएस मर्तोलिया से मुलाकात की। इस दौरान उनका कहना था कि सेक्टर तीन स्थित फैक्ट्री ब्रुश बनाने का काम करती है। कंपनी से चालीस श्रमिक जुड़े हैं, मगर एक मार्च को कंपनी से बिना पूर्व सूचना के बंद कर उसे दिल्ली शिफ्ट कर दिया है। जबकि प्रबंधन ने श्रमिकों को न तो फरवरी माह का वेतन दिया है और न ही पिछले वर्ष के बोनस, पीएफ, ईएसआई का भुगतान किया गया है। कहा कि अचानक फैक्ट्री बंद कर दिए जाने से उनके समक्ष परिवार के पालन पोषण की चुनौती बढ़ गई है। कहा कि जब प्रबंधन से बात की गई तो उनका कहना है कि भुगतान के लिए दिल्ली आना पड़ेगा। उन्होंने न्याय दिलाने के साथ ही प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बाद में श्रमिकों ने डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय से भी मुलाकात की। वहां विधायक राजकुमार ठुकराल, कंचन यादव, खुशीलाल मंडल, रवि, विनोद, प्रभुनाथ, उपेंद्र सिंह, चंद्रकिशोर, बजरंग बली, रामचरन, संजय, गुड्डू आदि मौजूद थे।