फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SIDCUL worker dies in suspicious condition

सिडकुल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
SIDCUL worker dies in suspicious condition
रुद्रपुर। सिडकुल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ग्राम कुकरोली पिथौरागढ़ निवासी गोविंद सिंह सामंत (23) पुत्र खुसमान सिंह ट्रांजिट कैम्प के सिडकुल ढाल में किराए पर रहकर सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। शुक्रवार को उसके पेट में अचानक दर्द उठा, जिसके बाद गोविंद के दोस्त उसे जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में उपचार के बाद वह उसे लेकर वापस आ गए। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह जब गोविंद के दोस्त उसके कमरे में पहुंचे तो वह मरा हुआ मिला। शोर होने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष विद्यादत जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed