फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sidcul's Zydus factory closed from today

सिडकुल की जाएडस फैक्टरी आज से बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sidcul's Zydus factory closed from today
सितारगंज। सिडकुल की जाएडस वेलनेस प्रोडक्ट्स लिमिटेड कंपनी बंद शनिवार से बंद हो जाएगी। कंपनी प्रबंधन की ओर 18 जून से बंदी का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इससे कंपनी कर्मचारियों में खलबली मच गई है। सभी कर्मचारी शुक्रवार की देर शाम अपने घरों से फैक्टरी परिसर पहुंचे। उनमें बिना किसी पूर्व सूचना के कंपनी बंद करने से रोष है।
विज्ञापन

सितारगंज एल्डिको सिडकुल औद्योगिक संस्थान की प्रमुख फैक्टरी जायडस वेलनेस प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने सितारगंज यूनिट 18 जून से पूर्ण रूप से बंद करने का नोटिस चस्पा कर दिया। इससे फैक्टरी के 150 स्थायी और 350 अस्थायी कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। कंपनी प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना श्रमायुक्त, उपश्रमायुक्त, डीएम, एसएसपी, सीओ, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और प्रमुख सचिव को भेजी गई है।
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधन के अनुसार कोविडकाल में सितारगंज यूनिट के उत्पादकों के उत्पादन की कीमत में बढ़ोत्तरी होने लगी। कहा गया कि उत्पाद में प्रयोग होने वाले कच्चे माल की कीमत बढ़ना एवं बाजार में प्रतिस्पर्धा होने के कारण फैक्टरी को बंद करना पड़ रहा है। फैक्टरी संचालन में भारी आर्थिक क्षति हो रही है। इस कारण कंपनी को बंद करने की जानकारी श्रमिकों व कर्मचारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कर्मचारियों को जैसे ही कंपनी बंद होने की सूचना मिली। कंपनी गेट पर कर्मचारी एकत्र होना शुरू हो गए हैं। इस मामले में प्रबंधन के अधिकारियों के फोन भी स्विच ऑफ हैं। इससे कंपनी प्रबंधन का पक्ष नहीं लिया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed