फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shot and killed a friend

गोली मारकर की दोस्त की हत्या

Mon, 23 Jan 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Shot and killed a friend
रुद्रपुर में रोते-बिलखते मृतक तंजीम के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रात में घर से निकलकर दोस्तों के साथ पार्टी मनाने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पार्टी के दौरान हुए मामूली झगड़े से गुस्साए दोस्त ने गोली मारकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। घटना के चश्मदीद गवाहों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस हत्यारों के काफी करीब पहुंच चुकी है। मंगलवार को घटना का खुलासा हो सकता है।

सुभाष कॉलोनी निवासी तंजीम (22) पुत्र अतीक की किच्छा रोड पर कबाड़ की दुकान है। रविवार देर रात तंजीम लालपुर निवासी अपने दोस्त जाहिद, मलसा निवासी साबिर, प्रीत, घासमंडी निवासी राहुल के साथ गल्ला मंडी क्षेत्र में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर तंजीम, जाहिद के बीच झगड़ा हो गया। मामला बड़ता इससे पहले ही वहां मौजूद कुछ युवकों नेे बीचबचाव कर मामले को सुलझा लिया। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद तंजीम जाहिद की बाइक की चाबी लेकर घर की ओर आ गया। घर पहुंचने से पहले ही सुभाष कॉलोनी स्थित आरा मशीन के पास अलाव तापने लगा।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद जाहिद भी साबिर, प्रीत, राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचा और कुछ देर पहले हुए झगड़े को लेकर चारों तंजीम से मारपीट करने लगे। इसी बीच जाहिद ने 315 बोर के तमंचे से तंजीम की कनपट्टी पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग तंजीम को लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हल्द्वानी स्थित एसटीएच के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान घायल तंजीम ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी जाहिद, प्रीत, साबिर, राहुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक अपने चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। देर शाम रुद्रपुर में तंजीम का शव दफनाया गया। सूत्रों के अनुसार घटना के चश्मदीद गवाहों और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस आरोपियों के काफी करीब है। मंगलवार को घटना का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्याकांड के मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला आपसी रंजिश का है। घटना स्थल की सीसी टीवी फुटेज, चश्मदीद गवाहों की मदद से पुलिस आरोपियों के काफी करीब पहुंच गई है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- देवेंद्र पिंचा, एएसपी, रुद्रपुर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed