फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shortage of teachers in Atal Excellent Schools

Udham Singh Nagar News: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में दूर नहीं हुआ शिक्षकों का टोटा

Fri, 26 Jan 2024 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 26 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Shortage of teachers in Atal Excellent Schools
रुद्रपुर। शिक्षा विभाग की ओर से संचालित अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में तमाम दावों के बावजूद अब तक शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो सकी है। इन विद्यालयों में शिक्षकों के 155 पदों के सापेक्ष 48 पद रिक्त हैं। इनमें विज्ञान के शिक्षकों की संख्या अधिक है। इस कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बेहतर ढंग से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन




शिक्षा विभाग ने सरकारी इंटर कॉलेजों में भी बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने के लिए अटल उत्कृष्ट योजना के तहत जिले के 14 राजकीय इंटर काॅलेजों को शामिल किया था। इन विद्यालयों को सीबीएसई से मान्यता भी दिलाई गई। इससे इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में भी वृद्धि हुई थी। शासन ने इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए शिक्षकों की जल्द तैनाती करने का दावा किया था लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। कुछ समय पहले शिक्षकों की नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग की गई थी। काउंसिलिंग होने के बावजूद अभी तक शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है। वर्तमान में 155 पदों के सापेक्ष 48 पद रिक्त है। अकेले गदरपुर राजकीय इंटर कॉलेज में ही शिक्षकों के आठ पद रिक्त हैं। ऐसे में बच्चों का भविष्य कैसे संवर रहा होगा, इसका अंदाजा खुद लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


कोट
दो और तीन जनवरी को शिक्षकों की काउंसिलिंग का कार्य पूरा हो चुका है। जिन स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त है वहां जल्द ही शिक्षको की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केएस रावत सीईओ, ऊधमसिंह नगर



स्कूल का नाम रिक्त पदों की संख्या बच्चों की संख्या

एएनझा राजकीय इंटर कॉलेज 3 968
राजकीय बालिका इंंटर कॉलेज किच्छा 3 1200
राजकीय इंटर कॉलेज दिनेशपुर 2 455
राजकीय इंटर कॉलेज गदरपुर 8 392
राजकीय इंटर कॉलेज बंड़िया 4 790
थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा 6 446
राजकीय इंटर कॉलेज बिज्टी 2 395
राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रपुर 1 746
बालिका इंटर कॉलेज जसपुर 7 546
राजकीय इंटर कॉलेज रायपुर 3 259
राजकीय इंंटर कॉलेज प्रतापपुर 3 833
राजकीय इंटर कॉलेज महुआखेड़ा गंज 2 462
राजकीय इंटर कॉलेज केलाखेड़ा 2 603
राजकीय इंटर कॉलेज गजरौला 2 431
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed