{"_id":"6af4a3c779b88eafa5045d30","slug":"shortage-of-cough-syrup-and-cefixime-at-the-hospital-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-151284-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अस्पताल में कफ सिरप और सिफिक्जाइम की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अस्पताल में कफ सिरप और सिफिक्जाइम की किल्लत
Wed, 11 Nov 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को पर्याप्त दवाइयां नहीं मिल रही हैं। अस्पताल में खांसी की दवा और एंटीबायोटिक सिफिक्साईम समाप्त है। इसके कारण मरीजों को मेडिकल स्टोरों से अधिक रुपये देकर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।
अस्पताल में काशीपुर के अलावा आसपास के नगर, ग्रामीण इलाकों और यूपी से भारी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। इन दिनों मौसम में हो रहे बदलाव से खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में रोजाना जुकाम, बुखार, वायरल फीवर के साथ खांसी के मरीज भी पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों की जांच कर उन्हें कफ सिरप लेने की सलाह दे रहे हैं लेकिन अस्पताल में इसकी उपलब्धता नहीं होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल में एंटीबायोटिक सिफिक्साईम भी समाप्त है। शरीर के विभिन्न हिस्सों में होने वाले संक्रमण में काम आने वाली इस दवा के समाप्त होने से मरीजों पर अधिक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित ने बताया कि औषधि भंडार में दवा की उपलब्धता को चेक कराया जाएगा। अगर दवाइयां कम हुई या खत्म होंगी तो इनकी डिमांड भेजी जाएगी।