{"_id":"684b2cd02b888718f60c2a0f","slug":"shortage-found-at-petrol-pump-three-nozzles-were-shut-down-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-128256-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पेट्रोल पंप पर मिली घटतौली तीन नोजल कराए गए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पेट्रोल पंप पर मिली घटतौली तीन नोजल कराए गए बंद
Fri, 13 Jun 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। डीएम के निर्देश पर गठित जांच टीम ने दो पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। एक पेट्रोल पंप पर तेल वितरण की मात्रा में कमी (घटतौली) पाई गई। इस पर तीन नोजलों से तेल वितरण को बंद करवाया गया। साथ ही जांच रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी काशीपुर आशुतोष भट्ट, मलकीत सिंह, पूर्ति निरीक्षक जसपुर मुकुल गर्जोला, पूर्ति निरीक्षक बाजपुर विपिन चंद्र पाठक एवं बाट माप निरीक्षक निधि सक्सेना की संयुक्त टीम ने पंपों का निरीक्षण किया। जसपुर बस अड्डे स्थित काशीपुर ऑटोमोबाइल्स सर्विस पेट्रोल पंप पर जांच में खामियां पाई गईं। यहां तीन नोजल पेट्रोल में मानकों अनुसार जांचने पर तेल वितरण की मात्रा कम मिली। मौके पर उपस्थित बाट माप निरीक्षक निधि सक्सेना ने तीनों नोजलों से बिक्री बंद करवा दी।
फिलहाल जांच टीम अभिलेखों की जांच कर रही है। इस संबंध में विस्तृत जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए प्रेषित की जा रही है।
इसके अलावा टीम ने छतरी चौराहे स्थित मिक्कू मल प्यारे लाल पंप पर भी जांच की। यहां निरीक्षण पर तीन नोजल बंद पाए गए, जिनसे बिक्री नहीं की जा रही है। यहां वितरण मानक सही पाया गया।