{"_id":"681a678eca9ce3ffdc0e4e02","slug":"shops-alloted-for-79-traders-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-124367-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर के 79 व्यापारियों को लाॅटरी के जरिये मिलीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर के 79 व्यापारियों को लाॅटरी के जरिये मिलीं दुकानें
Wed, 07 May 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 07 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। वेंडिंग जोन में दुकानें आवंटित होने का व्यापारियों का इंतजार खत्म हो गया। नगर निगम सभागार में मेयर और नगर आयुक्त ने लाॅटरी सिस्टम से व्यापारियों की मौजूदगी में दुकानों का आवंटन किया। बचे हुए 20 व्यापारियों को दूसरे चरण में दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
मंगलवार को नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने व्यापारियों की मौजूदगी में लाॅटरी पद्धति से 79 दुकानों का आवंटन किया। दुकानें आवंटित करने से खुश व्यापारियों ने आयुक्त और महापौर का फूलमालाओं से स्वागत किया। महापौर शर्मा ने कहा कि पारदर्शिता के साथ 79 दुकानों का आवंटन किया गया है।
बाकी बचे दुकानदारों को भी शीघ्र ही दुकानों का आवंटन किया जायेगा। जी -20 के दौरान उजाड़े गये व्यापारियों के लिए 8 गुणा 11 और 10 गुणा 11 साईज की दुकानें बनाई गई हैं। पूर्व में आठ गुणा 11 की दुकान का रेट साढ़े नौ लाख था और व्यापारियों की मांग पर उसे घटाकर चार लाख 37 हजार 96 रुपये किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा 10गुणा 11 का रेट पहले 11 लाख 95 हजार रुपये थे और इसे घटाकर पांच लाख 46 हजार 370 रुपये किया गया है। इनका किराया भी 2500 की जगह दो हजार और तीन हजार की जगह 2500 कर दिया गया है। अगले तीन महीने तक दुकानदारों से कोई किराया नहीं लिया लिया जायेगा।
नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कहा कि दुकानें तैयार होने के बाद छूटे व्यापारियों को भी दुकानों का आवंटन कर दिया जायेगा। वहां पर पार्षद चिराग कालरा, सरदार इंद्रजीत सिंह थे। संवाद