{"_id":"5fa452178ebc3e9bb350bfde","slug":"shopping-rudrapur-news-hld4031301142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्य नक्षत्र में शनिवार को लोहा खरीदने पर भी शनि नहीं होंगे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्य नक्षत्र में शनिवार को लोहा खरीदने पर भी शनि नहीं होंगे सवार
विज्ञापन
ललित लोहनी।
- फोटो : RUDRAPUR
सात नवंबर को नक्षत्रों का राजा रवि पुष्य नक्षत्र पढ़ने पर शनिवार का दिन लोगों के लिए बेहद लाभकारी होने वाला है। इस दिन लोहे, सोना-चांदी, नए वस्त्र, वाहन आदि खरीदना लोगों के लिए शुभ होगा। ज्योतिषाचार्य ललित लोहनी ने बताया कि शनि अपनी राशि में है।
इस दिन घर में पूजा, हवन करने से घर में सुख-शांति समृद्धि आदि बढ़ेगी। इस नक्षत्र में पैदा होने वाले लोग धार्मिक, धनवान, गुणों से संपन्न होते हैं। शनि से संबंधित फैक्टरी, लोहा, पेट्रोलियम आदि के कार्य करना बेहद लाभकारी होगा। शनि को सरसों का तेल चढ़ाने वाले लोगों पर शनि कभी सवार नहीं होंगे।
सोने के आभूषणों की एडवांस बुकिंग हुई
रुद्रपुर। पुष्य नक्षत्र और धनतेरस को लेकर सोने के आभूषणों की एडवांस बुकिंग हुई है। इससे सर्राफा कारोबारियों को चेहरे खिल उठे हैं। सर्राफा कारोबारी ग्राहकों को लुभाने के लिए हीरे पर 25 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं। वहीं, कई दुकानों में 30 हजार रुपये की खरीदारी करने पर सोने के सिक्के मुफ्त मिल रहे हैं। शाम होते ही सोने के आभूषणों की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
त्योहार के सीजन पर बेहद उम्मीदें लगाए बैठे हैं। करीब 30 ग्राहकों ने पहले ही सोने और हीरे के आभूषणों में एडवांस बुकिंग करा ली है। इनमें से कुछ पुष्य नक्षत्र पड़ने वाले दिन शनिवार को भी आभूषण लेने आएंगे। जबकि बाकी धनतेरस के दिन आभूषणों को लेंगे।-संजीव वर्मा, कुमाऊं ज्वैलर्स
त्योहार में सोने के दामों में भी गिरावट आई है, इसके साथ ही ग्राहकों को लुभाने के लिए हीरे में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है जबकि 30 हजार रुपये की खरीदारी पर सोने का सिक्का दिया जा रहा है। करीब 60 ग्राहकों ने धनतेरस पर एडवांस बुकिंग कराई है। -निशांत ढल्ला, ढल्ला ज्वैलसर्
-
ग्राहकों को लुभाने के लिए इस बार सोने-चांदी के सिक्के आए हैं। दिवाली का सीजन आने के बाद दुकान में थोड़ी चहलपहल होना शुरू हुई है। उम्मीद है कि दिवाली पर्व सर्राफा कारोबारियों के लिए खुशहाली लाए। -मंदीप वर्मा, विजय वर्मा

रुद्रपुर के एक ज्वैलर्स की दुकान में आभूषण खरीदते लोग।- फोटो : RUDRAPUR