फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shopkeepers asked MLA to solve problem.

बस स्टैंड के बजाय मंडी समिति परिसर में उतरा पैटन टैंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers asked MLA to solve problem.
जसपुर में ट्रक में रखा टैंक। - फोटो : KASHIPUR
ठाकुरद्वारा बस स्टैंड के पास स्थापित होने आए रक्षा मामलों से निवृत्त पैटन टैंक को विधायक ने विरोध कर ठाकुरद्वारा बस स्टैंड के पास नहीं उतरने दिया। एसडीएम ने पैटन टैंक कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में ट्रक से उतरवाया है
विज्ञापन

सोमवार सुबह सेना मुख्यालय दिल्ली से ठाकुरद्वारा बस स्टैंड के पास रखे जाने के लिए ट्रक से पैटन टैंक आया था। पैटन टैंक को उतारने के लिए नगर पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी मंगा ली थी। उसको उतारने की प्रक्रिया चल रही थी। कुछ फल विक्रेता, रिक्शा चालक, दुकानदार विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि टैंक रखने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट गहरा जाएगा जिस स्थान पर टैंक रखा जाना है वहां पर फल विक्रेता, रिक्शा चालक खड़े होते हैं। उसके सामने दुकानें हैं। सभी की रोजी रोटी पर संकट गहरा जाएगा।
विज्ञापन

विधायक आदेश चौहान ने ठाकुरद्वारा बस स्टैंड पर पहुंचकर टैंक को उतरने से रुकवा दिया। पालिका प्रशासन ने टैंक भरे ट्रक को नादेही पुलिस चौकी पर खड़ा करवा दिया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय रुहेला ने जिलाधिकारी से भेंट कर टैंक को नगर पालिका की किसी अन्य भूमि पर रखवने की मांग की। डीएम ने एसडीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम के प्रतिनिधि हाजी राशिद हुसैन ने बताया कि पालिका बोर्ड ने 30 मार्च 2021 को ठाकुरद्वारा बस स्टैंड पर टैंक को रखवाने का प्रस्ताव पारित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि ठाकुरद्वारा बस स्टैंड और ठाकुरद्वारा चुंगी मोड़ खोरठा पर पर्याप्त स्थान नहीं है। ट्रांसफार्मर भी लगा है। दुर्घटना होने की आशंका बनी रहेगी। टैंक कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में उतरवाया जा रहा है। नगर पालिका की भूमि तलाश कर उसे स्थापित करा दिया जाएगा। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पैटन टैंक का रखा जाना गौरव का विषय है लेकिन गरीबों की रोजी रोटी खत्म करके नहीं रखा जाना चाहिए। नगर पालिका प्रशासन इसके लिए कोई अन्य स्थान तलाश करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed