खटीमा/जसपुर। श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत क्षेत्र में एक सभा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला प्रचारक नरेंद्र सिंह ने कहा कि मंदिर का निर्माण आमजन के सहयोग से होगा। इसके बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई। सनातन धर्मशाला परिसर में हुई सभा में स्वयंसेवियों ने लोगों से श्रद्धानुसार दान देने की अपील की। उन्होंने बताया कि अभियान 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम का संचालन भुवन भट्ट ने किया। वहीं, शोभा यात्रा में विधायक पुष्कर सिंह धामी, नगर कार्यवाह पीयूष, नगर प्रचारक सौरभ, सह प्रमुख हरीश जोशी, संतोष मिश्रा, महेश ओली, मोहनी पोखरिया, इंद्रा चंद, आशा चंद, धाना भंडारी, नीमा आदि थे। इधर, जसपुर में श्री राम जन्मभूमि जिला निर्माण निधि समर्पण समिति के कार्यालय का उद्घाटन सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। वहां पर नगर कार्यवाह पृथ्वी सिंह गहलोत, प्रशांत विश्नोई, जितेन चौधरी, शिव स्वरूप शर्मा, आशीष चौबे, मुकेश चौहान, विनोद कुमार, विश्वपाल विश्नोई आदि थे।