फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shiwa Festival in Tarkeshwar Surendranagar

तारकेश्वर धाम में आज से होगा शिव पूजन का आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shiwa Festival in Tarkeshwar Surendranagar
शक्तिफार्म में लगे मेले में सजी विभिन्न प्रकार के बच्चों के खिलौने आदि की दुकानें। - फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। सुरेंद्रनगर के तारकेश्वर धाम शिव मंदिर में होने वाले ऐतिहासिक पांच दिवसीय शिव पूजन व मेले का सोमवार को आगाज होगा। पूर्व प्रधान स्वर्गीय दिलीप राय की पत्नी नमिता राय व प्रमुख सात सन्यासियों की ओर से शिवपूजन व मेले का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। कोरोना महामारी के दो वर्ष बाद आयोजित मेले के लिए सन्यासियों और स्थानीय लोगों में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को बैठक में बताया गया कि तारकेश्वर धाम में सोमवार को पांच दिनी शिव पूजन के शुभारंभ और मेला उद्घाटन के बाद मंगलवार को कांटा झाप एवं जात्रा अनुष्ठान होगा। बुधवार को झांकी लीलावती विवाह एवं बाउल संगीत, बृहस्पतिवार को प्रसिद्ध चड़क पूजा एवं अंतिम दिन शुक्रवार को बाबा का विशाल भंडारा एवं जात्रा अनुष्ठान किया जाएगा। रामनगर से पहुंची सन्यासियों की मंडली की ओर से भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी। पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुमित मंडल ने बताया कि पिछले दो वर्ष से कोरोना महामारी की वजह से मेले का आयोजन नहीं हो सका था। इसके बाद इस वर्ष और भी भव्य और दिव्य तरीके से मेले का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए पूजा कमेटी ने सभी तैयारियां भी पूर्ण कर ली हैं। उन्होंने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रुद्रपुर, दिनेशपुर, रामनगर व गोभिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में सन्यासियों की मंडली पहुंच चुकी है। पश्चिम बंगाल से चड़क बाबा भी प्रसिद्ध चड़क पूजा करने के लिए आए हैं। बताया कि मेले में बच्चों के खेल-तमाशे और अनेक प्रकार के झूले मनोरंजन के लिए लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे। वहां अनंत हालदार, कानू सरकार, सुशांत राय, मुकुल पोद्दार, उत्तम शील, गणेश सरकार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed