फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shani Amawashya in Nankmatta sahib

शनि अमावस्या पर्व पर कई श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार साहिब मे टेका मत्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Shani Amawashya in Nankmatta sahib
नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब श्री पंजा साहिब के दर्शन को उमड़ी भीड़। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। शनि अमावस्या पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार में मत्था टेक गुरु महाराज से परिवार के सुख शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा कर झाड़ू और नमक चढ़ाकर अपने सारे दुखों को दूर करने की अरदास की। सजे धार्मिक दीवान में पंथ के इतिहासकारों तथा कथावाचकों ने संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में हर महीने लगने वाले अमावस्या पर्व पर शनि अमावस्या पर्व के चलते भीषण गर्मी के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री हरमिंदर साहिब के दरबार में मत्था टेक गुरु महाराज से अपने परिवार की सुख शांति की अरदास की। पर्व के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का शनिवार को भोग पड़ा। बाबा अलमस्त दीवान हॉल में सजे धार्मिक दीवान में पंथ के प्रसिद्ध जसवीर सिंह मोलके के ढाढ़ी, गुरनाम सिंह परवाना, महल सिंह मस्त, स्वर्ण सिंह माला, सादा सिंह, सुखचैन सिंह के कविसरी जत्थों के साथ हजूरी रागी जत्थों ने संगत को सिखी का इतिहास व गुरु की वाणी सुनाकर निहाल किया।
विज्ञापन

धार्मिक दीवान का संचालन सुखविंदर सिंह एमए ने किया। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा कर झाड़ू व नमक चढ़ाकर अपने शारीरिक दुखों को दूर करने की अरदास की। गुरुद्वारा साहिब पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा छेंवी पातशाही, गुरुद्वारा भंडारा साहिब, गुरुद्वारा दूध वाला कुआं, अजायब घर के दर्शन कर अपने को धन्य किया। वहां प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरबंश सिंह चुघ, महासचिव अमरजीत सिंह, सचिव हरभजन सिंह, गुणवंत सिंह सोनी, हरभाग सिंह, गुरमुख सिंह, चरनजीत सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, रंजीत सिंह ढिल्लों, बलदेव सिंह चीमा, रिसपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, श्रद्धालुओं ने धार्मिक डेरा कारसेवा पहुंचकर डेरा प्रमुख दिल्ली के संत बाबा बचन सिंह से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने को अनुग्रहित किया। श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली से आए लांगरियो ने विशेष लंगर बनाया था। गुरुद्वारा साहिब व डेरा कारसेवा में अटूट लंगर बरताया गया। श्रद्धालुओं ने पर्व पर लगे मेले में भी जमकर खरीदारी की। वहां बाबा तरसेम सिंह, दिलबाग सिंह, दारा सिंह, शेर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed