{"_id":"68f00804575a6f9e2c0606af","slug":"shady-trees-were-sawed-in-the-name-of-pruning-in-the-hospital-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-133650-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अस्पताल में छंटाई के नाम पर चला दी छायादार पेड़ों पर आरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अस्पताल में छंटाई के नाम पर चला दी छायादार पेड़ों पर आरी
Thu, 16 Oct 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में दशकों से खड़े छायादार पेड़ों पर बुधवार को लाॅपिंग के नाम पर आरी चला दी गई। हालांकि अस्पताल प्रशासन लाॅपिंग की अनुमति लेने का दावा कर रहा है जबकि वन विभाग ओर से इन्कार किया जा रहा है।
एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में प्रवेश द्वार के पास पार्किंग स्थल बना हुआ है। यहां करीब तीन दशक पुराना पाकड़ का पेड़ खड़ा है जो लोगों को सालों से छांव दे रहा था। इसके अलावा परिसर में शीशम, बरगद, जामुन, अशोक और अन्य छायादार करीब 19-20 हरे पड़े खड़े हुए हैं। दो सूखे पेड़ भी खड़े थे। बुधवार की सुबह से ही हरे पेड़ों पर कटर चला दिया गया। इसके लिए बाकायदा जेसीबी मंगाई गई है। इसको लेकर अस्पताल में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
कोट
पार्किंग के लिए पेड़ों की लाॅपिंग की जा रही है। यहां स्टाफ एवं जनता के वाहनों के लिए पार्किंग एरिया बनाया जा रहा है। पेड़ों की लाॅपिंग के लिए वन विभाग से अनुमति ली गई है। वन क्षेत्राधिकारी को पत्र दिया गया था। उन्होंने अनुमति दी है। डीएफओ से भी बात हो चुकी है। - डॉ. संदीप दीक्षित, सीएमएस, काशीपुर
विज्ञापन
कोट
सरकारी अस्पताल काशीपुर में पेड़ों की लाॅपिंग होने की जानकारी नहीं है। विभागीय जेई ने भी मना कर दिया है। इस संबंध में सीएमएस से जानकारी ली जाएगी।
-डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर
कोट
अस्पताल प्रशासन को पेड़ों की लाॅपिंग की कोई अनुमति नहीं दी गई है। लाॅपिंग के मामले में जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- देवेंद्र रजवार, वन क्षेत्राधिकारी काशीपुर
कोट
बिना अनुमति के सरकारी अस्पताल में पेड़ों की लाॅपिंग की गई है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- संदीप गिरी, एसडीओ जसपुर, तराई पश्चिमी वन प्रभाग