{"_id":"61d9da8e4e167c653339dd01","slug":"shade-of-covid-in-examination-pantnagar-rudrapur-news-hld4503945192","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के छात्रों ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के छात्रों ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव
विज्ञापन
पंतनगर विवि में प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर छात्र-छात्राओं से वार्ता करते कुलपति डॉ. तेज प्रत
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। प्रदेश में कोविड संक्रमण में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके चलते गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय में भी एहतियात बरतें जा रहे हैं। इस संबंध में कुलपति ने शुक्रवार को अधिष्ठाताओं व छात्रावास अभिरक्षकों की आपात बैठक बुलाकर चर्चा की। साथ ही उन्होंने अधिष्ठाता छात्र कल्याण को छात्रावासों में विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। इसके चलते शनिवार को छात्र-छात्राओं ने प्रशासनिक भवन का घेराव कर कुलपति से कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की।
शनिवार को प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने प्रशासनिक भवन पहुंचकर कुलपति से 11 जनवरी, 2022 से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में कई छात्र-छात्राओं को खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत है जिससे वे अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। उनके अभिभावकों में बच्चों को कोरोना होने का डर व्याप्त है। उनके अभिभावकों ने कहा कि वे बिना परीक्षा दिए घर आ जाएं। अधिष्ठाता कृषि डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने छात्र-छात्राओं से कहा कि विश्वविद्यालय में सभी महाविद्यालयों के लिए एक से नियम लागू होंगें। ऐसा नहीं कि प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के छात्रों की परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जाएं और अन्य महाविद्यालयों की ऑफलाइन।
बाद में कुलपति डॉ. तेज प्रताप को विद्यार्थियों ने बताया कि वे छात्रावासों में अपने को असुरक्षित महसूस कर रहें है। साथ ही उनके अभिभावक भी ऐसे परिस्थिति से परेशान हैं। कुलपति ने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षाएं ऑनलाइन नहीं कराई जाएंगी बल्कि सोमवार को पूरी स्थिति का आंकलन करने के बाद फैसला लिया जाएगा। कुलपति से मिले आश्वासन के बाद छात्र-छात्राएं अपने छात्रावासों को चले गए। वहां अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. बृजेश सिंह भी मौजूद रहे।