फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Severe Heat Alert in the Terai: Mercury to Hit 41 Degrees

Udham Singh Nagar News: तराई में भीषण गर्मी का अलर्ट, 41 डिग्री पहुंचेगा पारा

Thu, 21 May 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 21 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Severe Heat Alert in the Terai: Mercury to Hit 41 Degrees
रुद्रपुर। तराई समेत उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में फिर सूरज के तेवर तल्ख होने वाले हैं। पंतनगर स्थित जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में भारी बढ़ोतरी की संभावना जताते हुए 21 से 24 मई तक की विशेष एडवाइजरी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं जिससे मैदानी क्षेत्रों में तपिश और बढ़ेगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अजीत कुमार नैन के मुताबिक आने वाले चार दिनों में पारा लगातार छलांग लगाएगा। तराई और आसपास के मैदानी इलाकों में लू जैसी स्थिति बन सकती है। इससे पहले बुधवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 24°C दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

- 21 मई : को अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम 25°C रहने का अनुमान है।
- 22 और 23 मई: पारे में 1 डिग्री का और उछाल आएगा। अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहेगा।
- 24 मई : तपिश अपने चरम पर होगी, जब अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 25°C तक पहुंचने की संभावना है।



गर्मी से राहत दिलाने आगे आए लोग



तपिश बढ़ने के साथ ही समाजसेवी लोगों को गर्मी में राहत दिलाने के लिए आगे आने लगे हैं। बुधवार को नगर सिविल लाइन में समाजसेवी फूल सिंह, प्रेम पाल, राकेश कोली, सतपाल दिवाकर, महेश राठौर आदि छबील (ठंडा-मीठा पानी) का स्टॉल लगाकर लोगों को शीतल पेय वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed