फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seven drivers were challaned in two days, their registration numbers were not found.

Udham Singh Nagar News: दो दिन में सात चालकों के चालान, पंजीकरण नंबर नहीं मिले

Thu, 01 Jan 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 01 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Seven drivers were challaned in two days, their registration numbers were not found.
काशीपुर। नगर निगम प्रशासन ने शहर के अंदर जाम की समस्या निजात दिलाने के लिए ई-रिक्शा व टेंपों चालकों पर नकेल कसने के लिए निगम में पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया है। बीते दो दिन में सात रिक्शा का एआरटीओ ने चालान किए हैं।
विज्ञापन




नगर निगम क्षेत्र में भारी संख्या में शहर के अलावा यूपी क्षेत्र के ई-रिक्शा और टेंपों का संचालन किया जा रहा है। इसके कारण शहर के अधिकांश सड़कों पर शहरवासियों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में भारी संख्या में ई-रिक्शा संचालन के लिए निगम प्रशासन ने पंजीकरण कार्य शुरू कराया था। लगभग चार महीने में निगम क्षेत्र के 868 ई-रिक्शा चालकों ने निगम में पंजीकरण करा लिया है जबकि क्षेत्र में 5 से 6 हजार ई-रिक्शा का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के टीएस अनिरुद्ध गौड़ ने बताया कि निगम कार्यालय में प्रतिदिन ई-रिक्शा का पंजीकरण किया जा रहा है। समय गुजरने के बाद पंजीकरण नहीं कराने पर अब निगम प्रशासन ने एआरटीओ टीम के साथ चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसमें बीते दो दिन में सात चालकों का चालन किया गया है। नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि जल्दी ही निगम व एआरटीओ टीम के साथ प्रत्येक चौराहों पर सख्ती से चेकिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed