फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seven-day chess tournament begins in Lalpur

Udham Singh Nagar News: लालपुर में सात दिनी शतरंज प्रतियोगिता का आगाज

Sun, 21 Jun 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 21 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Seven-day chess tournament begins in Lalpur
लालपुर। देवभूमि चेस एसोसिएशन की ओर से शनिवार से सात दिवसीय 20वीं राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के 100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

देवभूमि चेस एसोसिएशन के महासचिव संजीव चौधरी ने बताया कि पहले दिन अंडर सात, 11 और 17 आयु वर्ग के मैच खेले गए। अंडर सात ओपन वर्ग में दूसरे राउंड के बाद गर्व जोशी, अयांश किशोर गोस्वामी, कियान सिंघल, आरव घोष और ध्रुवंश राणा दो अंकों के साथ बढ़त पर हैं। अन्य वर्गों में कई खिलाड़ियों ने एक अंक के साथ बढ़त बनाई है।
विज्ञापन

अंडर 11 बालिका वर्ग में लिरीशा भंडारी, काइया ध्यानी, आदविका शाहू, सौम्या मेहरा, अदिति कतयात और नायशा सिंह ने एक अंक हासिल किया। अंडर 11 ओपन वर्ग में अक्षत जनौती, धैर्य बोरा, सुरांश कुकसल, राजवर्धन, शौर्य बांगा, अर्नव सिंह पांगती, विधान रौतेला, वियान गुप्ता और अनिभव साना ने बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर सात बालिका वर्ग में तान्या पांडे, ईशिका बांगा, गौरी मित्तल, सामक्ता गुप्ता और सौम्या थापा एक अंक के साथ आगे हैं। अंडर 17 ओपन वर्ग में अरमान सिंह बक्शी, स्पर्श बिष्ट, श्रेयांश शाहू, अविनीत सिन्हा, सक्षम दर्शन, भव्या अरोरा, शुभ सिंह सैनी, तोषी जनौती, अर्नव सिंह, परीक्षित नौटियाल, तेजस तिवारी, आरूल जोशी और अविराज चिलाना ने एक अंक प्राप्त किया।

इससे पूर्व एसडीएम गौरव पांडेय ने शतरंज की बिसात पर चाल चलकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शतरंज बच्चों के मानसिक स्तर को बेहतर बनाता है। वहां भारतीय नेशनल स्कूल के अध्यक्ष भरत गोयव, गुरजीत सिंह, प्रधानाचार्य रश्मि आनंद, उप प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह, डॉ. सीमा सिंह, मृत्युंजय सिंह, अवि सिंह, रूपेश कुमार, पवन सिंह और नीरज शाह आदि थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed