फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seven accused of robbery sentenced to seven years each

डकैती के सात आरोपियों को सात-सात साल की सजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Seven accused of robbery sentenced to seven years each
काशीपुर। पांच वर्ष पूर्व गढ़ीनेगी के कांग्रेसी नेता कृष्ण कुमार सुखीजा के घर पड़ी डकैती के सात आरोपियों को द्वितीय अपर जिला जज ने सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने आरोपियों को धमकाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने और आर्म्स एक्ट के आरोपों से दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

23/24 जुलाई 2013 की रात बोलेरो से ग्राम गढ़ीनेगी निवासी कांग्रेसी नेता कृष्ण कुमार सुखीजा के घर पहुंचे बदमाशों ने परिजनों को बंधक बना लिया था। बदमाशों ने सुखीजा के परिजनों से मारपीट कर लाइसेंसी बंदूक, लाखों के जेवरात, एक लाख की नकदी और तीन मोबाइल लूट लिए थे। सुखीजा की तहरीर पर कुंडा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 395, 397, 342 और 506 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। 27 जुलाई 2013 को कुंडा थाना प्रभारी मनीष उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुदईयांवाला में डकैती के माल का बंटवारा कर रहे छह आरोपियों भोजपुर, मुरादाबाद निवासी पृथ्वी, विनोद, महेंद्र, धीमरखेड़ा, काशीपुर निवासी संजय, गढ़ीनेगी निवासी तरुण और एक किशोर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटे गए जेवरात, 80 हजार की नकदी, लाइसेंसी बंदूक, अवैध तमंचा और एक मोबाइल फोन बरामद किया था। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने दो अन्य साथियों के नाम पुलिस को बताए थे। बाद में पुलिस ने फरार चल रहे थाना मूढ़ापांडे, मुरादाबाद निवासी अफसर अली और थाना भोजपुर निवासी बलवीर को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडा पुलिस ने इस मामले में विवेचना पूर्ण कर सभी आठ आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया। एक आरोपी के किशोर होने के कारण उसकी पत्रावली अलग से कर किशोर न्याय बोर्ड भेजी गई। इस मुकदमे का विचारण द्वितीय एडीजे ओमकुमार की अदालत में हुआ। अभियोजन पक्ष की ओर से मुकदमे के वादी कृष्ण कुमार, अभिषेक, डॉ. मदन मोहन, एसआई जयपाल सिंह, लाखन सिंह, अरुण कुमार आदि को परीक्षित कराया गया।
इन सभी ने अभियोजन पक्ष के कथानक का समर्थन किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने सातों आरोपियों को बंधक बनाकर डकैती करने का दोषी पाया। अदालत ने आरोपियों को धारा 506 व 120 बी के आरोपों से दोषमुक्त कर दिया। अभियुक्त संजय और विनोद पर आर्म्स एक्ट का आरोप भी सिद्ध नहीं हो सका।

अदालत ने सातों आरोपियों को धारा 395, 397 व 412 में सात-सात वर्ष की सजा एवं पांच-पांच हजार रुपया जुर्माना लगाया। धारा 342 में आरोपियों को एक-एक वर्ष की सजा व एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषियों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed