फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seven accused arrested in robbery case

Udham Singh Nagar News: स्कूल संचालक के घर डकैती के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2023 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 29 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Seven accused arrested in robbery case
काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने बीती 20 दिसंबर को हनुमान कॉलोनी निवासी स्कूल संचालक के घर पिता-पुत्र को बंधक बनाकर डकैती की घटना में शामिल सात शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बृहस्पतिवार को कोतवाली परिसर में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा की मौजूदगी में स्कूल संचालक यशपाल सिंह चौहान के घर हुई डकैती कांड का खुलासा किया। बीती 20 दिसंबर की रात अलीगंज रोड टांडा उज्जैन क्षेत्र स्थित हनुमान कॉलोनी में स्कूल संचालक यशपाल सिंह चौहान व उनके बेटे हिमांक उर्फ हनी को घर में हथियारों के बल पर बंधक बनाकर बदमाश लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी जेवर व नकदी लूट ले गए थे। एसएसपी ने बताया पुलिस इस वारदात में शामिल बदमाशों की सुरागरसी में लगी थी। बीते बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक मनोज जोशी, सुनील सुतेडी, कंचन पडलिया व दीपक जोशी ने पुलिस टीम के साथ काशीपुर स्थित बंद पड़ी शुगर फैक्टरी के खाली मैदान में दबिश दी। वहां सात बदमाशों को डकैती की योजना बनाते हुए हथियारों समेत धर दबोचा।
विज्ञापन

पूछताछ में बदमाशों ने विनोद उर्फ विकास निवासी ग्राम सेजनी थाना चंदौसी जिला संभल, नरेश निवासी ग्राम ध्यानपुरा चकफेरी थाना कांठ मुरादाबाद, राशिद निवासी ग्राम बांसखेड़ा थाना आईटीआई काशीपुर, शमशेर उर्फ शेरा निवासी गुलजारपुर कुंडेश्वरी काशीपुर, अजय सेन निवासी ग्राम खरमासा कॉलोनी कुंडेश्वरी काशीपुर, देवेन्द्र निवासी ग्राम लालपुर थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद, यूपी और नितिन निवासी ग्राम गढीगंज प्रतापपुर थाना काशीपुर बताया। आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, चार चाकू व दो मोटरसाइकिल बरामद हुई। इनकी निशानदेही पर लूटे जेवरात बरामद हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहड़ी-ठेला, मजदूरी कर करते हैं रैकी
काशीपुर। एसएसपी ने बताया अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। यह अपना लाइफ स्टाइल चेंज नहीं करते। घटना से पूर्व व घटना के बाद अपने निवास स्थान को छोड़ कर किराए के मकान में रह कर रेहड़ी-ठेला, ऑटो रिक्शा व मजदूरी करते हैं। यह लोग काम के बहाने ठीक-ठाक घर की कुछ दिन रैकी करके घटना की योजना बनाते हैं। साथ ही स्थानीय व्यक्ति से जान पहचान कर उसे अपने गैंग में शामिल कर लेते हैं। गैंग के सदस्यों को बुलाकर योजनाबद्ध घटना वाले स्थान के आसपास एकत्र होकर घटना को अंजाम देते हैं। संवाद

वारदात में स्थानीय व्यक्ति को किया था शामिल
काशीपुर। बदमाशों ने डकैती डालने से पहले एक स्थानीय व्यक्ति राशिद को साथ में लिया था। अभियुक्त राशिद राज-मिस्त्री का कार्य करता है। कुछ दिन पहले उसने हनुमान नगर कॉलोनी में सड़क बनाने का कार्य किया था। इसी बहाने उसने रैकी की। रैकी कर इस गिरोह के सरगना विनोद उर्फ विकास कश्यप को डकैती करने के लिए बताया और घटना को अंजाम दिया।

काशीपुर के साथ मूढ़ापांडे में हुई डकैती का माल भी बरामद
काशीपुर। बदमाशों की निशानदेही पर हनुमान कॉलोनी में स्कूल संचालक के घर व मूढ़ापांडे, जिला मुरादाबाद में हुई डकैती का माल भी पुलिस टीम ने बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि इन शातिर बदमाशों ने उत्तराखंड के अलावा यूपी में भी कई स्थानों पर डकैती डाली है।

गैंग का सरगना विनोद थाना मूंढापांडे का है हिस्ट्रीशीटर
काशीपुर। एसएसपी ने बताया कि विनोद उर्फ विकास गैंग का सरगना है और मूंढ़ापांडे जिला मुरादाबाद का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में विभिन्न धाराओं में 14 मुकदमे दर्ज हैं। नितिन उर्फ राकेश के खिलाफ कुंडा थाना में तीन और शमशेर उर्फ शेरा के खिलाफ काशीपुर थाना में एक मुकदमा पंजीकृत है।


विधायक ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की
काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने डकैती कांड का खुलासा करने पर पुलिस टीम की सराहना की। साथ ही उन्होंने पुलिस को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed