{"_id":"64496e48e972e24ca204d456","slug":"send-police-chauki-in-rudrapur-rudrapur-news-c-8-1-123325-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: समाजसेवी को एडीएम ने भिजवाया पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: समाजसेवी को एडीएम ने भिजवाया पुलिस चौकी
Thu, 27 Apr 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। इंटरार्क श्रमिकों और कंपनी प्रबंधन के बीच हुए समझौते को लागू कराने की मांग के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे समाजसेवी को एडीएम ने पुलिस चौकी भिजवा दिया। सिडकुल चौकी में समाजसेवी सुब्रत विश्वास को एक घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। एडीएम के व्यवहार के खिलाफ श्रमिकों के साथ ऑटो चालकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
बुधवार को इंटरार्क कंपनी के श्रमिकों के साथ समाजसेवी सुब्रत विश्वास एडीएम जयभारत सिंह को ज्ञापन देने पहुंचे। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि एडीएम ने उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया। इस पर सुब्रत और एडीएम की बहस हो गई। एडीएम की सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस सुब्रत को ले आई। इससे मजदूर व ऑटो चालक भड़क गए और सिडकुल चौकी पहुंचे। वहां पर इंटरार्क मजदूर संगठन के अध्यक्ष दलजीत सिंह विर्क, लक्ष्मण सिंह, इंकलाबी मजदूर केंद्र के शहर सचिव दिनेश चंद्र, राजेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार, किशन गिरी, मोहन प्रसाद, वासुदेव सिंह आदि थे। इधर, सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि एडीएम की शिकायत कर सुब्रत विश्वास को चौकी लाया गया था। करीब एक घंटे तक पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। इधर, एडीएम जयभारत सिंह ने कहा कि सुब्रत से उनके श्रमिक होने की जानकारी ली लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिस कारण पुलिस को सूचना देनी पड़ी।