फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Senani Bhawan to be built in the villages of freedom fighters: Dhami

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव में बनेंगे सेनानी भवन : धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Senani Bhawan to be built in the villages of freedom fighters: Dhami
रुद्रपुर। राज्य के प्रत्येक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव में सेनानी भवन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को रुद्रपुर पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने राम सुमेर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि देने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

रुद्रपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि आज हम सब एक ऐसे व्यक्ति की स्मृति में एकत्र हुए हैं जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आगामी सत्र से इंटरमीडिएट की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण कर उप जिला चिकित्सालय बनाया जाएगा। इसके अलावा लालपुर-नगला मोटरमार्ग से आंबेडकर कॉलोनी तक सड़क का डामरीकरण होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्ष 2003 में प्रदेश में एनडी तिवारी की सरकार में प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी ने पंतनगर सिडकुल को 300 करोड़ का विशेष पैकेज दिया था। दूसरी बार औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी क्रांति 2023 में हुई जब तीन लाख 56 हजार करोड़ रुपये के निवेशों पर समझौते हुए। एक लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं ग्राउंड पर आ गईं। नीति आयोग के इनडेक्स पर उत्तराखंड पहले स्थान पर आया है। खनन में नई नीति से राजस्व एक साल में बढ़कर 1200 करोड़ से अधिक हो गया। भारत सरकार ने उत्तराखंड को खनन क्षेत्र में अच्छा काम करने के लिए दो बार 100-100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जमरानी बांध से बुझेगी तराई की प्यास
सीएम धामी ने कहा कि जमरानी बांध की योजना वर्षों पुरानी है। जमरानी बांध बनने से तराई के लोगों की प्यास बुझेगी। यहां लगातार घट रहा जलस्तर चिंता का विषय है। सरकार इसका काम जल्द पूरा करने का प्रयास कर रही है। हर बाधा को दूर किया जा रहा है। वर्ष 2028 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। इस बांध का लाभ उत्तर प्रदेश के रामपुर तक होगा।
-----
किसानों ने लकड़ी का हल सौंपा
गन्ना मूल्य बढ़ाने पर जिले के किसानाें ने सीएम का आभार जताते हुए उनको लकड़ी का हल सौंपा। सीएम ने हल को कंधे पर रखकर किसानों का उत्साह बढ़ाया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य तरक्की कर रहा है। यहां पर जो फैसले लिए गए वह देश के लिए मिसाल बन गए। यूसीसी, नकल विरोधी कानून इसका सबसे बड़े उदाहरण है। सरकार ने युवाओं को सरकारी नौकरी दी। साथ ही रोजगार के द्वार खोल रही है।अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का काम तेजी से हो रहा है। टेंडर की प्रक्रिया 15 जनवरी तक हर हाल में पूरी कर ली जाएगी।
----
आप अच्छे वक्ता लेकिन आज कम बोलें....
रुद्रपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के संग बिताए पुराने दिनों को याद किया। कहा कि आप अच्छे वक्ता हो लेकिन आज कम बोलें। जब वे विधायक था तो कई चीजें उनसे पूछा करता था। उन्होंने कार्यक्रम के बाद डीडी चौक पर पहुंचकर राम सुमेर शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शुक्ला के घर जाकर उनकी मां का हाल पूछा। उन्होंने वहां बिताई कई पुरानी यादें भी ताजा कीं।
--
इंसेट:
दूर तक दिखता है सीएम के निर्णय का असर
पूर्व विधायक शुक्ला ने संबोधन में कहा कि धामी ही हामी है। सीएम जो निर्णय लेते हैं उसका दूर तक असर दिखता है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीएम का आभार जताया। शुक्ला ने सीएम से मांग की कि उत्तराखंड में राज्यद्रोह कानून बनाया जाए। प्रदेश में पहाड़, मैदान समेत कई प्रकार की राजनीति शुरू हो गई है।
----
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, काशीपुर मेयर दीपक बाली, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, खातिब मलिक, मंजीत सिंह, उत्तम दत्ता, मुकेश कुमार, पालिकाध्यक्ष गदरपुर मिंटू गुंबर, पालिकाध्यक्ष नगला सचिन शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेशपुर मंजीत कौर, पंडित राम सुमेर शुक्ल मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल।

------
इन्हें किया सम्मानित
अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन की अध्यक्ष सुचित्रा जायसवाल, डॉ. रश्मि जेवियर, बाबा संत सिंह, डॉ. एमके तिवारी, हरविंदर सिंह, पूनम त्यागी, मंगल प्रसाद तिवारी, अजीत कर्नाटक, ग्यारसी बंसल, बलवीर कांबोज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed